पापा के साथ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को प्रमोट करेंगी ये एक्ट्रेस
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को प्रमोट करने जा रही है। सोनाक्षी और उनके पिता शत्रुघ्न ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कैम्पेन को एक फिल्म के जरिए प्रमोट करने जा रहे हैं। यह फिल्म कुल एक मिनट की होगी। इस फिल्म का नाम ‘मौके के पंख’ होगा। इसको सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा निर्देशित रेंगे। यह फिल्म सरकार के कैम्पेन‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’से प्रेरित है।इस फिल्म में सोनाक्षी तीन अवतार (अंतरिक्ष यात्री, बॉक्सर और वकील) में दिखेंगी। शत्रुघ्न इस फिल्म वॉइस ओवर करेंगे।
कुश ने कहा, मेरा मानना है कि इस फिल्म के जरिए हम लोगों की मानसिकता में थोड़ा बदलाव ला सकते हैं। इससे लोग सबको एक नजर से देख सकेंगे और सबको बराबर मौके मिलेंगे। यह आदर्शवादी लगता होगा लेकिन यही ठीक है। मैं अपनी बहन और अपने पापा के साथ काम कर रहा हूं और मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं उनके टैलंट के साथ न्याय कर सकूं।यह पहला मौका है जब मेरा परिवार एक काम के लिए साथ आ रहा है। यह बेटियों के बारे में है और उन्हीं को आगे बढ़ाने की बात ही की जा रही है। हमें लगा कि सोनाक्षी बेहतर चॉइस हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। पापा और सोना दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं और अनुभवी भी हैं।
The post पापा के साथ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को प्रमोट करेंगी ये एक्ट्रेस appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ADhedU
Comments
Post a Comment