sss

; //]]>

शनिदेव के क्रोधित होने पर व्यक्ति को होती हैं ये परेशानियां

धर्म डेस्क। इस संसार में कोई भी व्यक्ति शनि के प्रभाव से अछूता नहीं है। शनिदेव का नाम सुनते ही व्यक्ति में भय उत्पन्न हो जाता है। जिस व्यक्ति पर शनिदेव अपनी कृपा कर दें उसकी किस्मत चमक जाती है और जिसका साथ शनिदेव छोड़ दें उसका जीवन दुखों से भर जाता है। शनि के प्रति सभी का डर सदैव बना रहता है। शनिदेव ही व्यक्ति के जीवन की दिशा, सुख, दुख आदि सभी बातें निर्धारित करते हैं। हम आपको बताते है कि अगर किसी व्यक्ति पर शनि का प्रकोप चल रहा हो तो व्यक्ति के जीवन में निम्नलिखित परेशानियां आती हैं….

शनि प्रभावित व्यक्ति के घर की बाहरी दीवारों पर पीपल के पेड़ लगना शुरू हो जाते हैं। इन्हे उखाड़ने के बाद भी पीपल के पेड़ दोबारा उग आते हैं।
शनि प्रभावित व्यक्ति के घर की दीवारों में अचानक ही दरारें आना शुरू हो जाती हैं। नियमित सफाई के बाद भी घर की दीवारों पर मकड़ियां अपना जाला बनाना शुरू कर देती हैं।

शनि प्रभावित व्यक्ति के घर पर बने नमकीन पदार्थों में भी चींटियां लग जाती हैं तथा पूरी सफाई के बावजूद भी चींटियां घर के पलायन नहीं करती हैं। इसे खाना खरण होना कहते हैं।

शनि प्रभावित व्यक्ति के घर पर काली बिल्लियां डेरा डाल लेती हैं तथा वहीं बिल्ली अपने बच्चों को जन्म भी देती है। ऐसे घर में अक्सर दो बिल्लियां मिलकर एक दूसरे से लड़ती हुई भी दिखाई देती हैं।

शनि प्रभावित व्यक्ति को प्रॉपर्टी विवादों का सामना करना पड़ता है। सगे-संबंधियों से पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ता है। घर की कोई दीवार गिर सकती है। गृह निर्माण में धन खर्च करना पड़ता है।

शनि प्रभावित व्यक्ति को कर्मक्षेत्र में परेशानी आती है। व्यक्ति को पदोन्नति नहीं मिल पाती है। अधिकारियों से संबंध बिगड़ने लगते हैं व नौकरी छूट जाती है। व्यक्ति का अनचाही जगह पर तबादला होता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

SOURCE : samacharjagat.com

The post शनिदेव के क्रोधित होने पर व्यक्ति को होती हैं ये परेशानियां appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ARuLOp

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop