फिएट ने दिखाई नई सेडान की झलक
ऑटो डेस्क: फिएट इन दिनों एक नई सेडान पर काम रही है, जो जल्द ही लिनिया की जगह लेगी। फिएट ने इस नई सेडान कार को क्रोनोस नाम दिया है और इसकी कुछ झलकियां जारी की हैं। जानकारी मिली है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 2018 की शुरूआत में उतारा जाएगा।फिएट क्रोनोस, एग्रो हैचबैक का सेडान अवतार है। कुछ ऐसा ही मामला फॉक्सवेगन पोलो और वेंटो के साथ भी है। तस्वीरों पर गौर पर तो बी-पिलर तक क्रोनोस सेडान और एग्रो हैचबैक का डिजायन एक जैसा है।
बदलाव का सिलसिला बी-पिलर के बाद शुरू होता है। क्रोनोस के पीछे वाले दरवाजे में बदलाव हुआ है। सेडान कार होने की वजह से इस में पीछे की तरफ बूट स्पेस। इस में ऑडी ए3 से मिलते-जुलते एलईडी ग्राफिक्स वाले रैप-राउंड टेललैंप्स दिए गए हैं।ब्राजील में फिएट क्रोनोस का मुकाबला फॉक्सवेगन विरटस और होंडा सिटी सिटी से होगा।
The post फिएट ने दिखाई नई सेडान की झलक appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iZnpkE
Comments
Post a Comment