अपने सूट को दें मॉडर्न टच इस तरह…
फैशन डेस्क: इंडियन वेयर में सलवार-कमीज़ की बहुत अहमियत है | इन दिनों सूट्स के स्टाइलिश कट्स का ट्रेंड है | आप भी अपने सूट्स में इस तरह के कट्स डिज़ाइन कैर्री करके स्टाइलिश लुक पा सकते है |
अलग-अलग दुपट्टे कैरी करने कि जगह अपने दुपट्टे को अलग-अलग तरह कैरी करके स्टाइलिश लुक पाए | कभी दोनों कंधों पर कभी वन साइड और कभी एक कंधे पर दूसरी तरफ हाथ में झूलता हुआ डिज़ाइन कैर्री करे |
आज कल कुर्ता काफी ट्रेंड में है | बॉलीवुड स्टार भी आज कल कुर्ते को कैर्री कर रहे है | आप भी कुर्ते को धोती पैंट्स लैगिंग्स पलाज़ो के साथ कैरी करके स्टाइलिश लुक पा सकती है |
अगर आप फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट के लिए जा रही हैं तो अपने कुर्ते के ऊपर एक कूल-सी जैकेट कैरी करें | वहीं किसी फंक्शन के लिए इसके ऊपर एम्बेलिश्ड जैकेट बेस्ट रहेगी |
इन दिनों केप बहुत ट्रेंड में है | आप अगर सूट में कुछ एक्स्ट्रा ट्राय करना चाहती है तो केप करे | ये आपके सूट के लुक को बिल्कुल बदल देगा और आपको ग्लैमर लुक देगा |
The post अपने सूट को दें मॉडर्न टच इस तरह… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zLPuWM
Comments
Post a Comment