sss

; //]]>

सड़क के बीच सेल्फी लेकर फंसे वरूण धवन

मुंबई। कार में बैठे अभिनेता वरुण धवन को सडक़ के बीच प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेना महंगा पड़ा है। मुंबई यातायात पुलिस ने उन्हें इसके लिए उन्हें ई चालान भेजा है। दरअसल वरुण मुंबई में यातायात जाम में फंसे हुए थे और इस दौरान उन्होंने कार में बैठकर अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली। सेल्फी की फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें बीच सडक़ में सेल्फी लेने के लिए फटकार लगाने और चेतावनी देने के साथ ही कल ई चालान भेजा। पुलिस ने चालान भेजने के साथ ही अभिनेता को चेताया है कि ऐसी गलती फिर की तो उनके विरुद्ध इससे ज्यादा कडी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने अपने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। ट्विटर पर भेजे चालान में पुलिस ने सख्त लहजे में लिखा, फिल्मी पर्दे पर इस तरह के जोखिम भरे कारनामे भले ही किये जाते हों परन्तु महानगर की सडक़ों पर यह नहीं चलने वाला है। आपने सडक़ पर सेल्फी लेकर अपनी ही नहीं बल्कि अपने प्रशंसकों और साथ साथ अन्य लोगों की भी जान जोखिम में डाली है। पुलिस आप जैसे जिम्मेदार अभिनेता और युवकों से अच्छे प्रेरक होने की आशा करती है। ई चालान आपके घर भेजा जा रहा है। अगली बार ऐसी गलती दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

 

 

पुलिस के ई चालान के बाद अभिनेता ने ट्विट कर माफी मांगी और अपनी सफाई दी । वरुण ने लिखा, मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। यातायात जाम था और इसलिए हमारी कार रुकी हुई थी। मैं अपने चाहने वालों का दिल नहीं तोडऩा चाहता था, परन्तु भविष्य में सुरक्षा का पूरा ख्याल रखूंगा और इस तरह की हरकत को प्रेरित नहीं करुंगा।

The post सड़क के बीच सेल्फी लेकर फंसे वरूण धवन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2A6xnJf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop