गन्ने के खेत में लेजाकर किशोरी से किया ये गंदा काम
क्राइम डेस्क। यूपी में बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार छररा क्षेत्र निवासी एक किशोरी शिकारपुर क्षेत्र में अपने बहिन के घर आई थी। वह घर के बाहर कल शाम किसी काम से निकली थी। इस बीच गांव के सात युवक उसे खीचकर गन्ने के खेत में ले गये और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। युवकों ने उसका वीडियो भी बना लिया।
इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी राहुल तथा गौरव समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
The post गन्ने के खेत में लेजाकर किशोरी से किया ये गंदा काम appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hgvvVH
Comments
Post a Comment