बुरी शक्तियों से बचाना है तो इन चीजों से रहें दूर
ज्योतिष डेस्क। वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर रास्ते में किसी भी प्रकार की अपवित्र वस्तु दिखाई देती है तो उससे दूर रहकर रास्ता पार करना चाहिए। पूजन और किसी भी विशेष काम में जाते वक्त पवित्रता बनी रहे और इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जब यज्ञ-हवन जैसे पूजन कर्म पूर्ण हो जाते हैं तो उससे भस्म (राख) प्राप्त होती है। अगर रास्ते में ऐसी भस्म दिखाई दे तो इससे भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। यज्ञ-हवन से प्राप्त भस्म पवित्र होती है और अगर इस पर पैर लगता है तो इसे अशुभ माना जाता है और वास्तुदोष उत्पन्न होता है।
कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के टूटे हुए केश यानी बाल रास्ते में दिखाई देते हैं। बालों को भी अपवित्र माना गया है। रास्ते में दिखाई देने वाले बालों से भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। इन्हें लांघना भी नहीं चाहिए। अगर रास्ते में कहीं कांटें दिखाई देते हैं तो हमें दूर होकर निकलना चाहिए, अन्यथा पैरों में कांटें चुभ सकते हैं।
अगर संभव हो सके तो रास्ते से कांटें हटाने के प्रयास करना चाहिए, ताकि दूसरों को कांटों के कारण परेशानियों का सामना ना करना पड़े।अगर हम कहीं जा रहे हैं और रास्ते में किसी व्यक्ति के स्नान के बाद फैला हुआ पानी दिखाई दे रहा है तो उस पानी से दूर होकर रास्ता पार करना चाहिए। स्नान के बाद फैला हुआ पानी गंदा और अपवित्र होता है। इस पानी के संपर्क में आने से हमारी पवित्रता नष्ट हो जाती है।
The post बुरी शक्तियों से बचाना है तो इन चीजों से रहें दूर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AWiMz1
Comments
Post a Comment