sss

; //]]>

जानिए, आज के राशिफल में आपके लिए क्या है शुभ-अशुभ

डेस्क: ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि:- परिवार का कोई सदस्य नई खुशखबरी दे सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है।
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जप करें।

वृषभ राशि:- प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाद-विवाद से दूर रहें। इसलिए बात कर मामला सुलझाने का प्रयास करें। समझदारी से काम लें। गुस्सा ना करें, इससे आपके काम में समस्याएं आ सकती है। खुद पर संयम बरतें।
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’ का जप करें।

मिथुन राशि:- क्रोध पर काबू रखें इससे काम बिगड़ सकता है। खर्च अधिक होगा।नए काम में सफलता मिल सकती है। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ रां राहवे नम:’ का जप करें।

कर्क राशि:- व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम रखें। अटके हुए काम पूरे होंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ ह्रीं सूर्याय नम:’ का जप करें।

सिंह राशि:- झगड़ा करने से बचें। आज का दिन फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम रखें। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जप करें।

कन्या राशि:- आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहें। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है।
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ ह्रीं सूर्याय नम:’ का जप करें।

तुला राशि:- शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी।परिवार के साथ वक्त बिताएं। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सम्बंधियों के साथ झगड़े के कारण मन दुखी रहेगा।
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’ का जप करें।

वृश्चिक राशि:- साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। यात्रा के योग हैं।
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ बुं बुधाय नम:’ का जप करें।

धनु राशि:- असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। गलतफहमी से बचें। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है।
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ का जप करें।

मकर राशि:- कार्यालय में और व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग हैं इसलिए संभल कर रहें। मानसिक रुप से शांति रहेगी।
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ रां राहवे नम:’ का जप करें।

कुंभ राशि:- मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं रहेंगे। खास लोगों से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले में दूर रहें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। अकस्मात से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ कें केतवे नम:’ का जप करें।

मीन राशि:- खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। रिश्तों में मिठास आएंगी। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ रां राहवे नम:’ का जप करें।

The post जानिए, आज के राशिफल में आपके लिए क्या है शुभ-अशुभ appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AwySPM

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop