sss

; //]]>

मिस वर्ल्ड को ब्रेक देना चाहते हैं सलमान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में ब्रेक दे सकते हैं। मानुषी ने 17 साल बाद मिस वल्र्ड का खिताब जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनके मिस वल्र्ड बनने के बाद सभी लोग यह सवाल कर रहे हैं कि वह बॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी कब शुरू करेंगी। चर्चा है कि सलमान उन्हें सबसे पहले बॉलीवुड में ब्रेक देना चाहते हैं।

 

 

मानुषी के मिस वल्र्ड 2017 का खिताब जीतने के बाद कई बॉलीवुड फिल्म निर्माता उनके बारे में रूचि ले रहे हैं। कई निर्माताओं ने उनके पास अपनी फिल्मों के ऑफर्स भेजे हैं। सलमान भी मानुषी से काफी प्रभावित हुए हैं इसलिए उन्होंने भी यह ख्वाहिश जाहिर की है कि वह मानुषी को बॉलीवुड में जोरदार डेब्यू देना चाहते हैं। संभव है कि वह अपने होम प्रॉडक्शन की ही फिल्म में अपने साथ उन्हें लॉन्च करना चाहें।
Related image

 

मानुषी हालांकि अभी बॉलीवुड में काम करने की इच्छुक नहीं हैं। मानुषी ने कहा,‘अभी मेरे दिमाग में बॉलीवुड नहीं है। मैं अगले एक साल पूरी दुनिया में महिलाओं में माहवारी के दौरान स्वच्छता के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती हूं। मैं इसके लिए चार महाद्वीपों के अलग-अलग देशों में जाऊंगी।

The post मिस वर्ल्ड को ब्रेक देना चाहते हैं सलमान appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BnBcsZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop