सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड किया इस खिलाड़ी ने अपने नाम!
स्पोर्ट डेस्क: कर्नाटक के एक अनजाने से क्रिकेटर ने क्रिकेट में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसे भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह, विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी हासिल नहीं कर सके हैं।
कर्नाटक के इस अनजान खिलाड़ी का नाम प्रोलू रवीन्द्र है। जिन्होंने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टूर्नामेंट के ग्रुप-1 के मैच में केवल 29 गेंदों पर ही शतक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक है। रवीन्द्र ने सिटी जिमखाना क्लब की ओर से 58 गेंदों पर 144 रन की पारी खेली।
इस पारी में उन्होंने 13 छक्के, 7 चौके जड़े। उनकी शतकीय पारी की मदद से सिटी जिमखाना ने 9 विकेट पर 403 रन बनाए। जबाव में जयदूर क्लब केवल 229 रन ही बना सका। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को अपना आदर्श मानते वाले रवीन्द्र पांच साल पहले ही आंध्र प्रदेश से क्रिकेट में अपना कॅरियर बनाने के लिए बेंगलूरु आए थे।
The post सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड किया इस खिलाड़ी ने अपने नाम! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2jCm736
Comments
Post a Comment