पढ़िए संता-बंता व पति-पत्नी के जोक्स
डेस्क: आप चुटकले तो खूब पढ़ते होंगे लेकिन आज हम आपको ऐसे चुटकले बताएँगे जिनको पढ़ आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जावोगे। अधिक चुटकले पढ़ने के लिए हमारी साइट पर जाये।
एक कंजूस अपने बेटे को पिट रहा था…
पड़ोसी: क्यों पिट रहे हो बच्चे को…?
बनिया: मैंने इसको कहा कि 1-1 सीढी छोड़कर चढ़, चप्पल कम घिसेगी…! नालायक 2-2 सीढ़ी छोड़कर चढ़ा,पाजामा फाड़ लिया…!
संजू: आज मैं सब्जीवाले से 5 रुपये में 3 प्याज लेकर आया हूँ
राहुल: कैसे?
संजू: सब्जीवाले ने 5 रुपये की एक प्याज दी थी…. एक मैं ठेले से उठाकर भाग गया और दूसरी उसने फेंककर मारी
बाबूराव: ऐ राजू… आज मेरी कुत्ती ने अंडा दिया…
राजू: ये कुत्ती कब से अंडा देने लगी…
बाबूराव: ये बाबूराव का स्टाईल है रे बाबा… अपनी मुर्गी का नाम कुत्ती रखा है….
एक आदमी अपनी बीवी को दफना के घर जा रहा था
कि अचानक बिजली चमकी बादल गरजे जोर की तूफानी
बारिश शुरू हुई !
हौल अफरातफरी वाला हो गया
दुखी आदमी आसमान की तरफ देखते हुए बोला- लगता हैं पहुँच गयी !!
संता, डॉक्टर से: जब मैं सोता हूँ तो सपने में बन्दर फुटबॉल खेलते हैं ।
डॉक्टर: कोई दिक्कत नहीं, ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना ।
संता: कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल हैं
संता (एयर होस्टेस से): आपकी शक्ल मेरी बीवी से मिलती है..
एयर होस्टेस ने ज़ोरदार थप्पड़ संता के मुँह पर मारा..
संता: कमाल है, आदत भी वही है!!
The post पढ़िए संता-बंता व पति-पत्नी के जोक्स appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BoEzR0
Comments
Post a Comment