महिला के लिए फिटनेस और ब्यूटी एप लॉन्च करेंगी ये एक्ट्रेस
मुंबई। पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड और एक्ट्रेस नताशा सूरी फिटनेस और सौंदर्य एप लॉन्च करने की तैयारी में हैं। एक साक्षात्कार के नताशा ने कहा, इस माध्यम से मेरा उद्देश्य पूरे विश्व के युवाओं और महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करना है।
उन्होंने कहा, बहुत से लोग मुझसे सुंदरता और फिटनेस की सलाह मांगते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि यह यथार्थवादी और व्यावहारिक समाधान की तलाश करने वालों के साथ मेरे विचारों को साझा करने और संवाद स्थापित करने के लिए एक आदर्श मंच होगा।
उन्होंने कहा, मुझे उम्मींद है कि मेरा एप मददगार होगा, विशेषकर महिलाओं के लिए जो रोजमर्रा की जिंदगी में बिजी रहती हैं और अपनी जीवनशैली में संतुलन तलाश रही हैं।
The post महिला के लिए फिटनेस और ब्यूटी एप लॉन्च करेंगी ये एक्ट्रेस appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AS2M2b
Comments
Post a Comment