शराब बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
नोएडा। थाना दनकौर पुलिस ने इकट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को चरस एवं शराब बेचने के आरोप में आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से 10 पेटी हरियाणा मार्का शराब और सवा किलोग्राम चरस बरामद की है।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली ने बताया कि बीती रात एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रोहित नाम के एक गिरफ्तार किया। वह एक कार में हरियाणा मार्का तस्करी की शराब बेचने जा रहा था।
कार की तलाशी में उसमें 10 पेटी हरियाणा मार्का शराब तथा सवा किलोग्राम चरस मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ग्रेटर नोएडा स्थित ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को शराब एवं चरस बेचता है।
The post शराब बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hOYNeK
Comments
Post a Comment