sss

; //]]>

गड्डे में डूबने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। रायसेन जिले के सुल्तानगंज थानांतर्गत ग्राम गोरखा में छह फुट गहरे गड्ढे में गिरने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत हो गई। सहायक पुलिस उप निरीक्षक बृजबिहारी तिवारी ने आज बताया कि यह हादसा कल शाम उस वक्त हुआ, जब ये बच्चियां इस गड्ढे के पास खेल रही थीं और अचानक इसमें गिर गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान शिवानी (6), अंशिका (5) एवं सुरभि (5) के रूप में की गई है। इन तीनों के शव कल देर शाम पानी में तैरते हुए मिले। तिवारी ने बताया कि तीनों शवों को आज पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच जारी है।

The post गड्डे में डूबने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hNQ8Jz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop