sss

; //]]>

रोचक डेस्क। हम आपको आज एक ऐसी बात बताने जा रहे है, जो सुनने में थोड़ी अजीब लगेगी लेकिन बिलकुल सच है यह घटना मुम्बई के एक अस्पताल में घटी यहाँ पर एक बच्ची अपनी मां के दूध तक को तरस रही है। इस बच्ची को मां ने अपनाना तो दूर, दूध तक पिलाने तक से मना कर दिया। इसमें इस बच्ची का कसूर सिर्फ इतना है कि वह जन्म से ही बूढ़ी जैसी सी पैदा हुई है। इसी के चलते माता-पिता दोनों ने इसे अपनाने से भी इनकार दिया है।

चमड़ी किसी बूढ़ी महिला जैसी….
डॉक्टरों के मुताबिक यह बच्ची इंट्रा-यूट्रीन ग्रोथ रिटार्डेशन नाम की दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है। इस बीमारी की वजह से इसके शरीर की चमड़ी किसी बूढ़ी महिला जैसी है। यह बच्ची बहुत कमजोर है और इसके पूरे शरीर पर झुर्रियां है। इसके अलावा इस बच्ची के दिल में भी है। इसने 7 महीनों में जन्म लिया है तथा इसका वजन 800 ग्राम है। डॉक्टरों का कहना है कि यह एक आनुवांशिक बीमारी भी हो सकती है। उनका कहना है कि ?सी बीमारी 1000 नवजात बच्चों में से एक या दो में देखने को मिलती है।

मां-बाप का नहीं, दादा का पसीजा दिल
इस बच्ची के पालन-पोषण का जिम्मा इसके दादा दिलीप डोडे ने उठाया है, लेकिन मां ममता डोडे और पिता अजय डोडे ने इसे पूरी तरह ठुकरा दिया है। दादा इस बच्ची के महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव से मुंबई के इस अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए हैं। दिलीप का कहना है कि अजीब शरीर के साथ जन्म लेने के कारण गांव के सभी लोग इस बच्ची को देखने आए, लेकिन किसी ने भी इसे गोद में उठाने की हिम्मत नहीं दिखाई। गांव वालों को डर था कि इस बच्ची की बीमारी कहीं उन्हें भी न लग जाए।

The post appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hpkyVg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop