रात और दिन के बीच तापमान में बढ़ता अंतर दे रहा है बीमारियों को दावत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शरद ऋतु के आगमन के साथ रात और दिन के तापमान में बढ़ता अंतर बीमारियों को न्योता दे रहा है वहीं प्रदूषण के कारण धुंध की मार झेल रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इक्का दुक्का स्थानो पर बूंदाबांदी के आसार ने लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बंधा दी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया।
उन्होने बताया कि राज्य के पश्चिमी अंचल में हवा के कम दवाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है जिसके चलते अगले 24 घंटे में यहां के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। उन्होने बताया कि इस अवधि में हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ एक इलाकों में कोहरा गिरने के आसार है हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।
उधर मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के बीच बुखार, जुकाम, श्वांस, हृदय रोग के मरीज बढऩे लगे हैं। अस्पतालों के बाहृय रोगी विभाग (ओपीडी) में मरीजों की कतार लम्बी हुयी है। लखनऊ के सिविल अस्पताल में चेस्ट रोग विशेषज्ञ अशोक यादव ने कहा कि तापमान में हो रहे बदलाव से लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। श्वांस रोग के मरीज मास्क पहन कर बाहर निकलें जबकि बुजुर्ग सूर्योदय के बाद ही मार्निंग वाक के लिये निकलें।
The post रात और दिन के बीच तापमान में बढ़ता अंतर दे रहा है बीमारियों को दावत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zb2So4
Comments
Post a Comment