sss

; //]]>

क्रुरूरता की हद पार बेजुबान सांड के मुंह पर एक नहीं, लगा दिए दो-दो ताले !

रोचक डेस्क। आज हम आपको ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। क्रुरूरता और वह भी इस हद तक कि बेजुबान सांड के मुंह पर एक नहीं दो-दो ताले लगा दिए गए। ताले किसने, क्यों और कब लगाए यह रहस्य ही बना है। बहरहाल सांड के मुंह पर लगे दोनों तालों को काटने के बाद निकाल दिया गया है। घटना सबसे बड़े बोहड़ाकलां गांव की है। सांड के मुंह पर ताले लगाए जाने को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं आपस में की जा रही हैं।

इस सांड के बारे में इतनी पुष्टि अवश्य हुई है कि यह बिगड़ैल किस्म का मरखना था। फसलों को नुकसान पहुंचाने अथवा फसल खाने के कारण इस सांड के मुंह पर ताले लगाने का तर्क लोगों के गले भी नहीं उतर रहा है। वहीं कुछ लोगों का कथित रूप से दबी जुबान में कहना है कि शरारती तत्वों के द्वारा उन्माद भडक़ाने का भी कुप्रयास हो सकता है। गांव में एक व्यक्ति को इस बिगड़ैल सांड ने अचानक उठाकर जमीन पर पटक दिया, परिणाम स्वरूप वह व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया, उसके हाथ में अब प्लास्टर बंधा हुआ है।

कुछ लोगों का कहना है कि इस सांड को इसी हालत में गुपचुप कोई बाहर से लाकर छोड़ गया। मुंह पर ताले लगे इस बिगड़ैल सांड के बारे में किसी ने निकट की रतिराम गौ सेवा समिति-गौशाला झज्जर में फोन से सूचना दी। इसके बाद में वहां से पशुओं की एंबुलेंस बोहड़ाकलां पहुंची। गांव के ही युवकों ने इस सांड को एंबुलेंस में चढ़ाने में मद्द कर रवाना कराया।

The post क्रुरूरता की हद पार बेजुबान सांड के मुंह पर एक नहीं, लगा दिए दो-दो ताले ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2mcdxJc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop