sss

; //]]>

बलात्कार की शिकायत कर पैसा ठगने वाली छात्रा गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। हरियाणा के यमुनानगर में एक छात्रा को तीन लडक़ों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत करवाकर उनसे पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले इस छात्रा ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाकर आरोप लगाया था कि उसके साथ रेलवे वर्कशॉप में काम करने वाले तीन लडक़ों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस को जांच के दौरान आरोपियों के रिश्तेदारों ने बताया कि छात्रा उनसे दस-दस लाख रुपये मांग रही थी। पुलिस ने योजना बनाकर लडक़ी को देने वाली राशि पर साइन कर दिए। कल रात जैसे ही लडक़ी ने एक आरोपी के रिश्तेदार से जूस की दुकान पर एक लाख रुपये लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व छात्रा ने काफी छकाया और वह पैसे लेने के लिए आरोपियों के रिश्तेदारों को कभी एक जगह तो कभी दूसरी जगह बुला रही थी। छात्रा ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। शुरुआती जांच में छात्रा ने पुलिस को बताया कि इससे पहले सहारनपुर में भी एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराकर उससे 35 हजार रुपये एंठे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लडक़ी की शिकायत पर दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामला ज्यों का त्यों ही चलेगा लेकिन इस मामले में लडक़ी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि वह अकेली है या उसके साथ कोई और लोग भी इस काम में शामिल हैं।

The post बलात्कार की शिकायत कर पैसा ठगने वाली छात्रा गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2j2UvAS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop