जिसका अंतिम संस्कार कर पहुँचे घर, उसी ने फोन करके पूछा- हैलो कैसे हो…?
इंटरनेट डेस्क। मौत के बाद यदि कुछ बाकी रह जाता है तो वो होती हैं यादें, कुछ ऐसा ही मामला मंदसौर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भिलयाखेड़ी का है। यहाँ पर रहने वाला नागुलाल काम के लिए गुजरात गया हुआ था। खबर मिली की किसी ने नागुलाल की हत्या कर दी है। खबर मिलने के बाद युवक का बड़ा भाई गंगाराम सूरत पहुंचा और शव लेकर वापस गांव आ गया।
कौन कहता है “एक रुपये” में कुछ नहीं आता? मिलता है ये सब…!!
गांव पहुंचने पर विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्रिया कर्म करने के बाद सभी भीगी पलकें लिए वापस घर आ गए। घर पहुंचने पर गंगाराम के पास एक फोन आया और जब उन्होंने बात करना शुरू की तो उनके होश उड़ गए। गंगाराम के मुताबिक, उन्हें ये फोन उनके भाई नागुलाल ने किया था। जिसने फोन पर परिवार का हालचाल जानते हुए खुद के नीमच में काम करने की जानकारी दी। ये जानकारी मिलने के बाद से गंगाराम और रिश्तेदार नागुलाल की तलाश में नीमच रवाना हो गए। साथ ही मामले की जानकारी मंदसौर पुलिस को भी दी गई।
The post जिसका अंतिम संस्कार कर पहुँचे घर, उसी ने फोन करके पूछा- हैलो कैसे हो…? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AVpup6
Comments
Post a Comment