चोट से उभरे राजकुमार राव, जल्द शूटिंग पर लौटेंगे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि वह अब ठीक हैं और जल्द ही वह अपने काम पर लौट आएंगे। राजकुमार के पैर में पिछले महीने चोट लग गई थी। उनका कहना है कि अब सब कुछ ठीक हैं। राजकुमार ने कहा, मैने अस्पताल में तीन दिन गंवा दिए अन्यथा बाकी सब पटरी पर है। मैं डभबग कर रहा था और फिल्म‘शादी में जरूर आना’का प्रचार कर रहा था। दुर्भाग्य की बात बस यह रही कि हमें‘फन्ने खां’की शूटिंग टालनी पड़ी। अपनी टीम और निर्माताओं क्रिअर्ज, रोम्प और टी-सीरीज के लिए मुझे बुरा लगा, लेकिन उन सब का रवैया बेहद सहयोगात्मकरहा। मैं ज्यादा से ज्यादा चार से पांच हफ्तों में पूरी तरह से काम पर लौट आऊंगा।
राजकुमार की फिल्म ‘ओमर्टा’ को फिल्म महोत्सवों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।उन्होंने बताया कि ‘ओमर्टा’ एक प्रभावी फिल्म है। फिल्म में उन्हें मानसिक समस्या से जूझते दिखाया गया है। फिल्म में अपने किरदार को निभाना आसान नहीं था, लेकिन फिल्मकार हंसल मेहता ने मुझे अपनी सीमाओं से परे जाने के लिए प्रोत्साहित किया।
The post चोट से उभरे राजकुमार राव, जल्द शूटिंग पर लौटेंगे appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j4FFg3
Comments
Post a Comment