sss

; //]]>

पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने मीठी सुपारी का पाउच दिखाकर अपने सूने घर में बुलाया। बच्ची घर में पहुंची तो आरोपी उसे एक कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को आरोपी के घर में जाते हुए छोटे भाई ने देख लिया था। उसने अपनी मां से कहा। मां युवक के घर में पहुंची तो बच्ची लहूलुहान हाल में रोती हुई मिली।

 
Image result for arest

 

 

इसके के बाद मां बेटी को गोद में लेकर खेत पर काम कर रहे पति के पास पहुंची तो उनके पीछे आरोपी भी आया और रिपोर्ट नहीं करने के लिए कहा तथा जान से मारने की धमकी दी। बच्ची को इलाज के लिए भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद फरार आरोपी गौरव सिंह चौहान (18) को देर रात्रि दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

The post पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zfqPHN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop