ब्रेकफास्ट में करें इन चीजों का सेवन और रहें तंदुरुस्त
हेल्थ डेस्क। कई लोग अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त रहते है कि वे अपने खान-पान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है इससे उनकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए सुबह हैल्दी ब्रेकफास्ट करना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि इससे हमारे शरीर को पुरे दिन एनर्जी मिलती रहती है हमें ब्रेकफास्ट में एेसी चीजों को शामिल करनी चाहिए जिससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलें और हमारी सेहत भी ठीक रहें। आइए जानते है ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिनका सुबह ब्रेकफास्ट में सेवन करने से हमारे शरीर को पुरे दिन एनर्जी मिलती है …
(1) अंडा :-
अंडे का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में उबले हुए अंडो,या उसकी भुर्जी या फिर आप एग सैंडविच आदि का ब्राउन ब्रेड के साथ सेवन करने से आपके शरीर में सभी पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है। इसलिए रोजाना ब्रेकफास्ट में अंडो का सेवन जरूर शामिल करें।
(2) सैल्मन फिश :-
फिश का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है इसमें 3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे हमारी सेहत ही ठीक नहीं रहती बल्कि इससे हमें कई बीमारियों से भी छूटकारा मिल जाता है जैसे शरीर में सूजन, हृदय रोग, गठिया और कैंसर आदि। इसलिए इसको ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
(4) अंगूर या अनार :-
अंगूर या अनार का सेवन करने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते है जैसे ब्रेकफास्ट में अंगूर या अनार का जूस पीने से हमारा शरीर स्वस्थ ही नहीं बल्कि जो लोग मोटापे से परेशान है उनको भी राहत मिलेंगी। यही नहीं इसके अलावा इसका सेवन करने से हमारे शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिलती है।
(5) दही :-
दही का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है इसका ब्रेकफास्ट में सेवन करने से स्तन कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। दही हमारी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें खजूर, कद्दू और अलसी के बीज मिला कर खाना से स्किन भी ग्लो करने लगती है।
The post ब्रेकफास्ट में करें इन चीजों का सेवन और रहें तंदुरुस्त appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zW6ExF
Comments
Post a Comment