BJP का मुकुल रॉय को तोफहा, दी ‘Y+’ श्रेणी की सुरक्षा - Khabar NonStop
चुनावो में अपनी जीत पक्की करने के लिए नेता अपनी पार्टी बदल रहे है। अब कांग्रेस के नेता ने भी ये किया है। हाल ही में मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। और इसके 48 घंटे बाद ही बीजेपी ने रॉय को पहला तोहफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने मुकुल रॉय को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा देकर एक तोफा दिया है।
गुजरात चुनाव: ‘कांग्रेस’ के निमंत्रण पर BJP नेता यशवंत सिन्हा जाएंगे गुजरात
सीआरपीएफ को सौंपी गई जिम्मेदारी
आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को केंद्र सरकार में रेल मंत्री रह चुके मुकुल रॉय की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब मुकुल रॉय की सुरक्षा की जिम्मेदारी सशस्त्र सीआरपीएफ की एक टुकड़ी संभालेगी। मुकुल रॉय जब भी पश्चिम बंगाल में रहेंगे तो उनके साथ हमेशा तीन से चार कमांडो होंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें यह सुरक्षा जान का खतरा होने के आधार पर प्रदान की है।
कांग्रेस ने सीबीआई का भी किया गलत इस्तेमाल: अरुण जेटली
राज्य सरकार ने दी थी Z+ कैटेगरी की सुरक्षा
रॉय ने आज तक से खास बातचीत में बताया कि उनकी जान को हमेशा खतरा रहा है, इसलिए राज्य सरकार ने भी मुझे Z+ कैटेगरी की सुरक्षा दी थी। अब खतरे के स्तर को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा पर विचार किया और Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि मुकुल रॉय ने सितंबर महीने में Z कैटेगरी की सुरक्षा को छोड़ दिया था जो उन्हे राज्य सरकार की तरफ से मिली थी। यह सुरक्षा पश्चिम बंगाल सरकार ने दे रखी थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीआरपीएफ की एक विशेष वीआईपी सुरक्षा शाखा है, जो तकरीबन 70 विशेष लोगों की सुरक्षा करती है। हाल में ही विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा को जो कि कश्मीर के लिए केंद्र की ओर से नियुक्त किए गए हैं उनको सीआरपीएफ कमांडो की ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y1PZrX
Comments
Post a Comment