ममता बनर्जी: BJP जिस को ऑपरेटिव फेडरलिज्म की बात करती है वह सिर्फ बाते हैं - Khabar NonStop
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में विचारों का मंच इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2017 सजा है। कॉन्क्लेव ईस्ट के मंच से पहले दिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस को ऑपरेटिव फेडरलिज्म की बात करती है वह सिर्फ बाते हैं। ममता बनर्जी के मुताबिक केन्द्र और राज्य संबंधों की स्थिति मौजूदा समय में किसी ‘सुपर इमरजेंसी’ से कम नहीं है।
ममता ने आधार लिंक को बताया अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खतरनाक
पहले दिन इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ अरुण पुरी ने कॉन्क्लेव ईस्ट 2017 का शुभारम्भ किया। अरुण पुरी ने कहा कि देश में चल रहे लगभग 8,000 इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में कुल 23 फीसदी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी सेवेन सिस्टर्स में चल रहे हैं। पूर्वी राज्यों के विकास में पश्चिम बंगाल की अहम भूमिका है।
पहले दिन संगीतकार सुनीता भुयन, नर्तकी संचिता भट्टाचार्या और संगीतकार बिक्रम घोष ने अपनी जुगलबंदी से समां बांधा। साथ ही पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली और पत्नी डोना गांगुली ने कई रोचक विषयों पर कॉन्क्लेव मंच से अपनी बात कही। आज इस मंच से जानी-मानी हस्तियां पूर्वी राज्यों की समस्याओं और उपलब्धियों पर खुलकर अपने विचार रखेंगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A6kwJq
Comments
Post a Comment