गुजरात चुनाव: ‘कांग्रेस’ के निमंत्रण पर BJP नेता यशवंत सिन्हा जाएंगे गुजरात - Khabar NonStop
राजकोट। गुजरात में चुनावों की तैयारी जोर सोर से चल रही है। चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी सभी चुनावों की तैयारी में लगे है। और जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे है। कांग्रेस गुजरात में इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। कांग्रेस इसबार बार गुजरात में जीत के लिए तैयार बैठी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा कांग्रेस पार्टी समर्थित एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के निमंत्रण पर 14 नवंबर से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। यशवंत सिन्हा उन नेताओं में से है जो जीएसटी और नोटबंदी जैसे मसलों पर अपने लेख के जरिये केंद्र सरकार का मुखर विरोध करते है। इतना ही नहीं वे अर्थव्यवस्था की तस्वीर पर सरकार से अलग अपनी बेबाक रखते हैं।
राहुल की रैली में सम्मान नहीं मिला तो 5 कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा
व्यापारी समुदाय के करेंगे साथ चर्चा
गुजरात में 14 नवंबर को चुनाव होने हैं।ये चुनाव182 सदस्यीय विधानसभा के लिए होगें। कांग्रेस के एक नेता ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा व्यापारी समुदाय के साथ चर्चा करेंगे साथ ही अहमदाबाद, राजकोट और सूरत में व्याख्यान भी देंगे। ये कार्यक्रम कांग्रेस समर्थित एनजीओ लोकशाही बचाओ आंदोलन द्वारा आयोजित किये जाने हैं।
अगर मोदी जी के पास पुलिस और सरकार है, तो मेरे पास सच्चाई है: राहुल गांधी
नोटबंदी और जीएसटी पर करेंगे बात
उम्मीद की जा रही है कि सिन्हा अपने व्याख्यानों के दौरान नोटबंदी और जीएसटी पर बोलेंगे। जिसे वर्तमान बीजेपी की सरकार अपनी प्रमुख आर्थिक उपलब्धियां बता रही हैं। पूर्व वित्त मंत्री सिन्हा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने हाल में राजकोट के व्यापारियों के साथ भी जीएसटी और ‘अर्थव्यवस्था की स्थिति’ पर चर्चा की थी।
जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात में182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। ये चुनाव 9 और 14 दिसंबर को होंगे। मतों की गिनती 18 दिसंबर को की जाएगी। सिन्हा ने हाल में एक समाचार पत्र में लिखे एक लेख के जरिये केंद्र एवं केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की आलोचना की थी।ये आलोचना विशेष रूप से अर्थव्यवस्था को संभालने को लेकर की गई थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hDBapg
Comments
Post a Comment