sss

; //]]>

BJP: बंगाल में एक परीक्षा पत्र में दिखाया भारत का गलत नक्शा - Khabar NonStop

map_kashmir_1512009001_618x347

पश्चिम बंगाल में माध्यमिक स्कूल के एक परीक्षा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने भारत का नक्शा गलत दिखाने का आरोप लगाया है। और टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी का कहना है कि जो पेपर टीएमसी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किया गया है। उसमें कश्मीर को पाकिस्तान का और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया गया है। माध्यमिक स्कूल में क्लास 10 का यह पेपर है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से यह पेपर जारी हुआ है।

कन्हैया कुमार का मोदी पर तंज: कहा ‘गाय तक का आधार कार्ड बनवा दिया’

 राहुल सिन्हा ने कहा

बीजेपी के राहुल सिन्हा ने इस मुद्दे पर कहा है कि टीएमसी चाहती क्या है, क्या वे देश को बांटना चाहते हैं। ये उस सेना का अपमान है। जो कि कश्मीर और अरुणाचल की सुरक्षा के लिए अपने जान तक की बाजी लगाती है। उन्होंने मांग की है कि तुरंत शिक्षा मंत्री को प्रभाव से हटाना चाहिए। इस मुद्दे पर कांग्रेस और टीएमसी को माफी मांगनी चाहिए। बंगाल राज्य के भारतीय जनता पार्टी के जनरल सेकेट्ररी राजू बनर्जी ने कहा है कि वह इस मुद्दे को लेकर HRD मंत्रालय में चिट्ठी लिखकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

पहले भी हुआ ऐसा

गौरतलब है कि पहली दफा ऐसा नहीं हुआ है कि इस प्रकार के नक्शे पर बवाल हुआ है। कई दफा इससे पहले भी राजनीतिक माहौल ऐसा नक्शा दिखाने पर गर्मा चुका है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में पिछले कुछ समय से ही 36 का आंकड़ा चल रहा है। ममता बनर्जी केंद्र की मोदी सरकार पर नोटबंदी के बाद से ही हमलावर हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए बीजेपी भी पूरी जोर आजमाइश कर रही है। पूर्व टीएमसी नेता मुकुल राय ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की है।

गुजरात चुनाव: हाफिज-डोकलाम और सर्जिकल स्ट्राइक ने ली ‘विकास’ की जगह



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zClt8Y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop