बुलन्दशहर: BJP अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने आज़म खान को कहा शैतान - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। निकाय चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है सभी पार्टियों नेता दूसरी पार्टियों के नेताओं पर वार पलटवार करने पर लगे हैं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय बुलन्दशहर पहुंचे कहाँ उन्होंने सपा के कद्दावर नेता आज़म खान, और बसपा सुप्रीमों मायावती पर जमकर हमला बोला।
फरियादी युवती निकली पुरानी दोस्त तो DM ने कर ली शादी
महेंद्र नाथ पांडेय ने आज़म खान को कहा शैतान
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने आज़म खान को मानसिक रूप से दिवालिया और शैतान बताया। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मायावती पर भी हमला करते नज़र उन्होंने मायावती को दौलत की बेटी करार दिया।
यूपी में रिलीज़ नहीं होगी पद्मावती
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि राम मंदिर से सिर्फ हिंदुओं की ही नहीं बल्कि बीजेपी की भी भावना जुड़ी हैं और अयोध्या में उसी जगह राम मंदिर बनाया जाएगा, जहां बीजेपी मंदिर बताती है। महेंद्र नाथ ने पद्मावती फ़िल्म पर भी प्रतिक्रिया उन्होंने कहा फ़िल्म यूपी में रिलीज़ नहीं होगी ये भावनाओं से जुड़ा मामला है। गौरतलब है आखिर चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है, और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बुलन्दशहर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी मनोज गर्ग के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
7 किमी की मैराथन का कालाआम चौराहे से किया आयोजन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hTEagX
Comments
Post a Comment