BJP दिग्गजों की ये टीम गुजरात का गढ़ जीतने के लिए उतरी मैदान में - Khabar NonStop
इस समय बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए चुनौती है कि वह गृह राज्य गुजरात में बीजेपी का दबदबा बनाए रखें। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी गृह राज्य है। पिछले पांच विधानसभा चुनावों में गुजरात में बीजेपी ही जीत का परचम लहराती आ रही है।
क्रिस्टोफर वुड ने गुजरात में बीजेपी के जीत की भविष्यवाणी की
बूथ लेवल तक पैनी नजर
गुजरात में अमित शाह सांगठनिक मोर्चे पर कहीं कोई चूक नहीं होने देना चाहते हैं। यही वजह है कि अमित शाह खुद चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात पर अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं। इतना ही नहीं गुजरात में अपने भरोसेमंद लोगों को उन्होंने उनकी दक्षता के हिसाब से खास जिम्मेदारी दी हुई है। बीजेपी पन्ना प्रमुखों और बूथ इंचार्ज की भूमिका को चुनावों में बहुत अहम मानती है। इसी कारण दस लाख से ज्यादा पन्ना प्रमुखों और 58 हजार बूथ इंचार्ज से फीडबैक लेने की जिम्मेदारी 182 विधानसभा इंचार्जों की है।
सोशल मीडिया कैंपेन
बीजेपी ओवरसीज के संयोजक विजय चौथाईवाला पर सोशल मीडिया रणनीति को अमल में लाने का जिम्मा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के सोशल मीडिया की जिम्मेदारी भी चौथाईवाला कुशलता से निभा चुके हैं। इस टीम में उनके साथ पंकज शुक्ला भी हैं। पीएम मोदी और अमित शाह दोनों का ही विश्वासपात्र माना जाता है चौथाईवाला को।
गुजरात चुनाव: PASS नेताओं ने बीजेपी कार्यालय पर किया हंगामा
पार्टी का पक्ष
बीजेपी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयुख, पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव, मीडिया में किस मुद्दे को कैसे लेकर जाना है, कौन सा नेता किस मुद्दे पर प्रेस कान्फ्रेंस करेगा, ये सारा काम करते हैं। फ़ोन पर ब्रीफ करने का काम केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का हैं।
उम्मीदवारों से सीधा संपर्क
182 विधानसभा सीटों के लिए बनाए गए कॉल सेंटर्स के फ़ीड बैक बीजेपी महासचिव अनिल जैन लेते हैं। साथ ही किस मंत्री, किस मुख्यमंत्री की, किस नेता की कहां पर रैली होगी, ये भी अनिल जैन ही तय कर रहे हैं। साथ ही वे चुनाव से जुड़े सभी काम भी देख रहे हैं। सभी 182 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों और ज़िला अध्यक्षों के साथ गुजरात बीजेपी प्रभारी भूपेन्द्र यादव और बीजेपी महासचिव रामलालसीधे फोन संपर्क में हैं। उम्मीदवारों की सभी समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर है।
गुजरात विधानसभा चुनाव: चार नेता, चार समुदाय और कांग्रेस के चार वोट बैंक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i5044u
Comments
Post a Comment