sss

; //]]>

BJP प्रवक्ता नहीं गा पाए ‘वंदे मातरम’, लाइव शो में हुई किरकिरी - Khabar NonStop

BJP spokesperson

बीजेपी पार्टी के कुछ नेता अक्सर ही देशभक्ति का राग अलापते रहते हैं लेकिन अक्सर ही कुछ ऐसा हो ही जाता है जिससे पार्टी को अपने ही नेताओं से शर्मिंदा होना पड़ता है। एक टीवी चैनल में बहस के दौरान पार्टी के एक प्रवक्ता ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ऐसा गया जिससे  प्रवक्ता का ही मजाक बन गया अब इस वीडियो के वायरल होने पर सिर्फ प्रवक्ता ही नहीं बल्कि पार्टी को भी खूब ट्रोल कियाजा रहा है।

दिल्ली: बीजेपी ने झुग्गीवासियों के लिए उठाया ये कदम

दरअसल, हुआ यूं कि, ज़ी सलाम चैनल पर एक बहस के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता एजाज अरशद कासमी ने बीजेपी प्रवक्ता नवीन कुमार सिंह से वन्दे मातरम गा कर देशभक्ति साबित करने के लिए कहा था। एजाज अरशद कासमी की चुनौती को स्वीकार करते हुए जब बीजेपी प्रवक्ता ने वन्दे मातरम सुनाया तो उनकी सोशल मीडिया पर थू-थू होने लगी। हालांकि, जब AIMPLB के प्रवक्ता ने वन्दे मातरम गा कर सुनाने के लिए कहा तो नवीन कुमार सिंह ने अपने मोबाइल फोन पर बंकिम चंद्र चटोपाध्याय के लिखे गीत को पढ़ने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे के साथ बोल में भी उलझन साफ़ झलक रही थी। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नवीन कुमार सिंह की खूब किरकिरी हुई। कई यूजर्स ने तो ये तक कह डाला कि, इन्हें दूसरों को सिखाने से पहले खुद सीखना चाहिए।

छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी ने नियुक्‍त किए विधानसभा प्रभारी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iRgHku

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop