sss

; //]]>

गुजरात। Bjp वाली सीटों पर बढ़ गए वोटर्स विशेषज्ञों को हुआ शक - Khabar NonStop

gujarat voetrsगुजरात। गुजरात में विधान सभा चुनाव की डेट आ जाने से मतदान की तैयारी भी जोरों पर है। वहीं गुजरात चुनाव आयोग द्वारा तैयार की गयी मतदाता सूची में कुछ सीटों पर मतदाताओं की संख्या में असमान्य बढ़ोतरी देखने को मिली है।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही आप को लगा झटका

2012 से अब तक हुई 40 फीसदी बढ़ोतरी

गौरतलब है की साल 2012 में हुए विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची की तुलना में सूरत के कामरेज विधान सभा सीट पर मतदाताओं की संख्या में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाई दी है। राज्य में लगभग 18 विधान सभा सीटों पर वोटरों की संख्या में 20 प्रतिशत या उससे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

जब सार्वजनिक हुई मतदाता सूची

चुनाव आयोग द्वारा 25 सितंबर को सार्वजनिक की गयी मतदाता सूची के अनुसार कच्छ, मेहसाणा, साबरकंठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, राजकोट, जामनगर, आनंद और सूरत जिलों की विधान सभा सीटों के मतदाताओं की संख्या में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। राज्य में नौ दिसंबर और 14 दिसंबर को मतदान होगा। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। बीते पांच सालों में सबसे ज्यादा करीब 40 प्रतिशत वोटर कामरेज सीट पर बढ़े हैं।

कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी कैसे करेगी वादा पूरा

पिछले साल 3.04 लाख वोटर थे

वहीं साल 2012 में इस सीट पर लगभग 3.04 लाख वोटर थे लेकिन की इस साल की सूची के अनुसार 4.26 लाख मतदाताओं के नाम हैं। कामरेज सीट के लिए नौ दिसंबर को मतदान होना है। कामरेज के अलावा सूरत के चोरयासी और ओलपाद विधान सीटों के मतदाताओं में क्रमशः 36 और 33 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। वहीं सूरत की ही सूरत पूर्वी और सूरत उत्तरी सीट पर मतदाताओं की संख्या में क्रमशः 5.27 प्रतिशत और 3.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पांच साल की तुलना में 14 प्रतिशत वोटर्स बढ़े हैं। वोटरों की संख्या बढ़ने के मामले में तीसरे स्थान पर राजकोट विधान सभा सीट है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ykSxpg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop