Birthday special: पिता के दाह-संस्कार को छोड कर बैटिंग करने उतरे थे विराट - Khabar NonStop
नई दिल्ली। विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा है जो लोगों की जुवान पर छाया हुआ है। विराट कोहली ने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है तो वहीं क्रिकेट ने भी विराट कोहली को बहुत कुछ दिया है। विराट के फैन सिर्फ क्रिकेट को पसंद करने वाले नहीं होते, जो लोग क्रिकेट को पसंद नहीं करते है वो भी विराट के फैन होते हैं। अक्सर कर लड़कियां जो उनका पीछा ही नहीं छोड़ती हैं। अाज ऐसे ही महान क्रिकेटर का बर्थडे है। जब यह बल्लेबाज मैदान पर होता है तो बड़े बड़े गेंदबाज़ों की हालत खराब कर देता है। पिछले दो सालों से विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सिर्फ कप्तान के रूप में नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में भी विराट क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं। विराट का व्यवहार भी उतना ही अच्छा है जितने कि वे अच्छे क्रिकेटर हैं। एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने कहा था कि वे उस दिन वे सबसे ज्यादा खुश होंगे, जिस दिन ज्यादा से ज्यादा बच्चे क्रिकेट खेलने लगेंगे। आज विराट कोहली का जन्मदिन है। इस महान क्रिकेटर ने 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्म लिया था। वह अब 29 साल के हो गए हैं।
जन्मदिन स्पेशल: तब्बू ने 7 भाषाओं में किया है काम
राजकोट में मनाएंगे जन्मदिन
राजकोट में मैच खत्म होते ही रात 12 बजे ड्रेसिंग रूम केट कटिंग सेलिब्रेशन से गूंज उठेगा। आपको बता दें कि पिछले साल भी विराट कोहली ने राजकोट में ही अपना बर्थडे मनाया था। तब वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने राजकोट पहुंचे थे।
पापा के दाह-संस्कार में नहीं हुए शामिल
विराट कोहली को 2006 में जिसने भी रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान देखा होगा शायद ही वह क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर कभी सवाल उठाएगा। यह एक ऐसा मैच था, इसी ने विराट की जिंदगी बदल दी थी। जिस दिन विराट को बैटिंग करनी थी उससे एक रात पहले ही उनके पिताजी का देहांत हो गया। विराट के सामने दो ही विकल्प थे या वे अगले दिन मैच खेलकर दिल्ली को हार से बचाते या अपने पिताजी के दाह-संस्कार में शामिल हो पाते। जहां उनकी पूरी टीम उम्मीद कर रही थी कि विराट अपने पिताजी के दाह-संस्कार में जाएंगे, तब सबको गलत साबित करके कोहली अगले दिन बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरे।
विराट की एक्टिंग के मुरीद हुई करण जौहर, बनायेंगे फिल्म
भारत ने जिताया अंडर-19 वर्ल्ड कप
विराट घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने आपको एक शानदार खिलाड़ी के रूप में साबित कर चुके थे। विराट कोहली 92 प्रथम श्रेणी मैच खेलते हुए करीब 51 की औसत से 6907 रन बना चुके हैं। विराट कोहली अच्छे प्रदर्शन करते आ रहे थे। विराट कोहली का 2004 में दिल्ली की तरफ से अंडर-17 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए चयन हुआ। इस सीरीज में कोहली ने 117 की औसत से 470 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन करने के लिए कोहली को अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया। कोहली की कप्तानी में ही भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। कोहली ने करते हुए छह मैचों में करीब 47 की औसत से 235 रन बनाये थे। और विराट कोहली की वेस्ट-इंडीज के खिलाफ 47 गेंदों पर 100 रनों की पारी उस वक्त चर्चा का विषय बनी थी।
वर्ल्ड टी-20 में भी शानदार प्रदर्शन
विराट कोहली ने 12 जून 2010 को अपना पहला टी20 मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इस मैच में 26 रन पर कोहली नॉटआउट थे। कोहली ने टी-20 में अपना पहला अर्धशतक श्रीलंका के खिलाफ 7 अगस्त 2012 को मारा था। कोहली अब तक 54 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलते हुए करीब 54 की औसत से 1943 रन बना चुके हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zfe28i
Comments
Post a Comment