sss

; //]]>

Bigg Boss 11: शिल्‍पा शिंदे ने विकास गुप्‍ता को किया फिर से तंग, ये करने पर हुए मजबूर

बॉलीवुड डेस्क। आपको बता दें कि हाल ही में बिग बॉस के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर हुआ है जिसमें यह खबर सुनने को मिली है कि बिग बॉस के घर में विकास जेल में सोने की कोशिश करते है लेकिन शिल्‍पा शिंदे और आकाश ददलानी ने मिलकर उन्हें जेल के बाहर से ही पूरी तरह परेशान करने कोशिश करते है।

नई दिल्‍ली: आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 11 के घर में कई लोगों ने हिस्सा लिया उनमें से कई तो सेलीब्रिटी है और कई साधारण लोग है। लेकिन बिग बॉस के घर में दो सेलीब्रिटी यानी शिल्‍पा शिंदे और विकास गुप्‍ता के बीच चल रहे झगड़े ने पूरे घर में हंगामा मचाया है। गुरुवार को बिग बॉस के एपिसोड में आपको एक बहुत ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला होगा कि इस घर में हिस्सा लेने वाले अर्शी, महजबीन और विकास गुप्‍ता को जेल में डाल दिया गया है, लेकिन जेल के अंदर भी विकास को शिल्‍पा शिंदे ने चैन की सांस नहीं लेने दी। आपको बता दें कि जेल के अंदर विकास को शिल्‍पा शिंदे ने इतना परेशान किया है कि उन्होंने फिर से एक बार घर से जाने के बारे में सोच लिया। विकास जेल में बंद है और वे सोने की भरपूर कोशिश करेंगे लेकिन शिल्‍पा ने उनकी नाक में दम कर रखा है और वें विकास को परेशान करने की सारी हदें पार करने वाली है यही नहीं वें उन पर सिर्फ कमेंट ही नहीं करेंगी बल्कि उनको परेशान करने के लिए और भी कुछ करने वाली है।

बिग बॉस के गुरुवार के एपिसोड का वीडियो घर के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है इस वीडियो में एक बहुत ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला है बता दें इसमें विकास जेल में सोने की पूरी कोशिश करते है लेकिन शिल्‍पा शिंदे और आकाश ददलानी दोनों ने मिलकर उनको जेल के बाहर से ही परेशान करने की काफी कोशिश करते है। शिल्पा उनको परेशान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है उनको परेशान के लिए वह उनको काफी कमेंट मारती है। इसके बाद जब विकास परेशान होकर मुंह ढक कर सोने की कोशिश करते है तब भी शिल्पा से रहा नहीं गया और शिल्पा उसके बाद जेल में बोतल फेंकती है। इसके बाद शिल्‍पा की हरकतों से विकास इतना परेशान हो जाते है कि वे टॉयलेट जाने के बहाने से जेल से बाहर जाते है और फिर जेल में जाने से ही मना कर देते है।

इसके बाद यह होता है कि विकास ने बिग बॉस के घर में पूरी तरह से हंगामा मचा दिया और उन्होंने जेल में वापस जाने से साफ इंकार कर दिया और इसके बाद वे घर से बाहर जाने की बात सबके सामने रखते है आपको बता दें कि इससे पहले भी विकास ने शिल्‍पा से परेशान होकर घर से बाहर निकलने की कोशिश की थी लेकिन फिर वें बिग बॉस के समझाने पर वापस घर में आ चुके है। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि इस बार विकास घर की छत पर चढ़कर भागने की कोशिश करते दिख रहे है अब आगे यह देखना है कि क्‍या विकास ऐसा कर पाते है या नहीं।

The post Bigg Boss 11: शिल्‍पा शिंदे ने विकास गुप्‍ता को किया फिर से तंग, ये करने पर हुए मजबूर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iu87UW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop