sss

; //]]>

B’day Spl: एक्टिंग ही नहीं इन कारणों की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते थे कमल हासन

बॉलीवुड डेस्क। आपको बता दें कि बॉलीवुड के बहुत ही मशहूर एक्टर कमल हासन आज अपना 63वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। इनको बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। इनका जन्म 7 नवंबर 1954 को डी श्रीनिवासन और राजलक्ष्मी के घर मद्रास (चेन्नई) के पारामाकुडी में हुआ था। इनके पिता एक वकील थे और मां गृहिणी थी। इनका बहुत ही साधारण परिवार था। यही नहीं इनके भाई चारुहासन ने भी कई फिल्मों में काम किया। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पारामुकुडी में ही प्राप्त की थी। आगे की पढ़ाई इन्होंने चेन्नई शिफ्ट होने के बाद की। इसके बाद इनके पिता ने भी इनकी एक्टिंग को बढ़ावा दिया। आपको हैरानी होंगी कि ये अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है।

बता दें कमल हासन को तमिल फिल्में बनाने का बहुत ही शौक था इसलिए इन्होंने ज्यादातर तमिल फिल्मों में ही काम किया। इनकी एक और खास बात ये एक्टिंग के साथ ही वो निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, गायक और लिरिसिस्ट भी थे। इन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस भी बनाया जिसका नाम इन्होंने राजकमल इंटरनेशनल रखा। आज हम आपको उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास दिलचस्प बातें बताने शायद आपको उनके बारे में पता नहीं होगा …..

(1) बता दें कमल हासन का असली नाम पार्थसारथी है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1959 में आई फिल्म “कलाथूर कनम्मा” जो कि एक तमिल फिल्म है इसमें एक्टिंग करकें शुरू की थी। इस फिल्म के निर्देशक का नाम ए भीमसिंह है। इन्होंने इस फिल्म में इतनी शानदार एक्टिंग की थी इनको राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल मिला था। इसके बाद उन्होंने पांच और फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया।

(2) आपको बता दें कि कमल हासन ने 18 साल की उम्र में अपनी पहली स्क्रिप्ट उनारचिगल फिल्म के लिए लिखी थी। जिसकी सभी ने प्रशंसा की थी। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि कमल हासन ही भारतीय एक्टरों में एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने 6 भारतीय भाषाओं मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके है।

(3) बता दें कि कमल हासन की आठ फिल्मों को ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया है। कमल केवल अपने काम के लिए ही सुर्खियों में नहीं बने रहते थे बल्कि वे अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चाओं में बने रहते थे। उन्होंने वाणी गणपति से पहली शादी की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। इसके बाद वो एक्ट्रेस सारिका के साथ रिश्ते में रहे। कमल की दो बेटियों का नाम श्रुति और अक्षरा हासन है। लेकिन ये दोनों भी 2004 में अलग हो गए। इसके बाद उनकी जिंदगी में गौतमी आई। लेकिन ये दोनों भी अब पिछले साल अलग हो गए है।

(4) कमल हासन अपनी सभी फिल्मों में बहुत ही दमदार एक्टिंग करते थे। इनको अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें भारत सरकार ने साल 1990 में पद्म श्री और साल 2014 में पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है।आप भी शायद इस बात को नहीं जानते होंगे कि रजनीकांत से पहले कमल हासन को शंकर की एंथिरन (रोबोट) के लिए साइन किया गया था। लेकिन उनके सामने कुछ ऐसी परेशानियां आ गयी जिनके कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी।

The post B’day Spl: एक्टिंग ही नहीं इन कारणों की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते थे कमल हासन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2haNexw

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop