B’Day Special : घर चलाने के लिए कंडोम तक बेचने को तैयार थे शाहरुख ?
बॉलीवुड डेस्क। आपको बता दें कि आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 52वां बर्थडे मनाने जा रहे है। ये बॉलीवुड के बहुत ही मशहूर सुपरस्टार है इन्होंने बहुत मेहनत करकें फिल्म इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया है तभी इनको सब बॉलीवुड में बादशाह के नाम से पुकारते है। आपको बता दें उन्होंने अपनी सारी सफलता का श्रेय पत्नी गौरी को दिया है। उनका यह भी कहना है कि गौरी ने उनका हर मुश्किल घड़ी में साथ दिया है।
आप भी उनकी लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे किस्से जानकर हैरान रह जाएंगे इन किस्सों का खुलासा अनुपमा चोपड़ा ने उन पर लिखी अपनी किताब ‘शहंशाह-ए-बॉलीवुड’ में किया है। उनकी किताब के अनुसार यह जानकारी मिलीं है कि जब शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब इनकी की मदद करने के लिए गौरी खुद भी नौकरी किया करती थीं। और उस समय दर्शकों को कुंवारे रोमांटिक हीरो की फिल्म देखना ही अधिक पसंद करते थे।
इसी वजह से आमिर खान ने अपनी शादी की बात सबसे चार साल तक छिपाए रखी थी लेकिन शाहरुख ने ऐसा नहीं किया उसने गौरी को सबसे मिलवाया और उनका यह कहना था कि मैं फिल्में करना छोड़ सकता हूं लेकिन शादी नहीं टाल सकता। और तो और कई लोगों ने शाहरुख को यह भी सलाह दी थी कि वो तब तक शादी ना करें जब तक उनकी फिल्में हिट ना हों। लेकिन शाहरुख ने अपने प्यार को सबके सामने कबूल किया था।
शाहरुख का यह कहना था कि मेरे लिए गौरी फिल्मों से भी बढ़कर है उसके लिए अगर मुझे फिल्में भी छोड़नी पड़ी तो मैं छोड़ दूंगा। मैं उसके बिना नहीं रह सकता वो मेरी जिंदगी है और मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। मैं उसका बहुत दीवाना हूं। आपको बता दें कि जब शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी तब वो बहुत ही कम फीस लिया करते थे।
लेकिन जब शाहरुख सुपरस्टार बन गए थे तब भी वो कम फीस लेते थे। इसलिए उन्हें बॉलीवुड में सबसे कम बजट वाला स्टार कहा जाता था। शाहरुख ने पूरे देश में अपना काफी नाम कमाया और इस वजह से उनके काफी फैन बन गए थे लेकिन उनका सबसे अधिक नाम तब हुआ जब वे छोटे पर्दे पर आने वाले विज्ञापनों में नजर आए। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि जब आमिर खान एक ऐड के 7 करोड़ रुपए लेते थे लेकिन शाहरुख उनसे आधे दाम पर ही ऐड करते थे।
आपको बता दें कि शाहरुख को फिल्में बनाने का काफी शौक है और विज्ञापन करने से उनके घर का खर्चा चलता था। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि 1998 में फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू में शाहरुख का यह कहना था कि मुझे अपने बंगले के लिए पैसों की जरूरत है और यही नहीं मुझे अपने बेटे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए रुपयों की जरूरत है। इसके लिए में कुछ भी करने को तैयार हूं। यहां तक कि आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए मैं कोला भी बेचूंगा और कंडोम भी।
The post B’Day Special : घर चलाने के लिए कंडोम तक बेचने को तैयार थे शाहरुख ? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xLIWDJ
Comments
Post a Comment