B’day Special : पहले प्यार फिर झगड़ा, ऐसे हुआ सलमान से ब्रेकअप
बॉलीवुड डेस्क। आपको बता दें कि बॉलीवुड की बहुत ही मशहूर और खुबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 44 वां जन्मदिन मनाने जा रही है। ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत है कि उनकी उम्र के बारे में कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता। बच्चन परिवार की बहु इतनी खूबसूरत है कि उनकी सुंदरता की सभी तारीफ करते है। लेकिन इनको अपनी लाइफ में कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा है आइए जानते है ऐसे कुछ विवादों के बारे में जिनका इन्हें सामना करना पड़ा …
(1) ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। लेकिन अगर इनकी रियल लाइफ की बात करें तो यह बहुत ही विवादों से घिरी रही है। जब ये फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग कर रही थी तो इस दौरान उन्हें अभिषेक बच्चन से प्यार हो गया था जिसके बाद ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अभिषेक से पहले ऐश्वर्या की लाइफ में कई हीरो आए। आइए जानते है इनकी लाइफ के बारे में विस्तार से …
(2) अगर ऐश्वर्या की लव लाइफ की बात करें तो सबसे पहले नाम सलमान खान और विवेक ओवेरॉय का आता है। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और सलमान की रिलेशनशिप के चर्चे बड़ी सुर्खियों में थे। इनकी लव स्टोरी के बारे में हर कोई जानता है और यह खबर सामने आई है कि उस दौर में सलमान खान ने ऐश्वर्या का करियर बनाने के लिए उनकी काफी मदद की थी और यही नहीं कई प्रोड्यूसर्स से उनकी सिफारिश भी की थी।
(3) बता दें ऐश्वर्या को फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी तभी मिलीं थी जब सलमान खान ने संजयलीला भंसाली से उनके लिए बात की थी। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि ऐश्वर्या ने सलमान से ब्रेक अप के बाद सलमान के उपर फिजिक्ली और मैंट्ली तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया था। यह सुनकर यकीन नहीं होता।
(4) जब ऐश्वर्या का सलमान से ब्रेकअप हो गया तो उसके बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशन बना लिया और काफी दिनों तक उनको डेट किया। लेकिन इस बात को लेकर सलमान और विवेक में अनबन हो गयी और यह खबर काफी चर्चाओं में रहीं। विवेक ने सलमान को ऐश्वर्या से दूर ही रहने की ही नहीं बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
(5) अगर ऐश्वर्या के करियर की बात करें तो ऐश्वर्या और शाहरुख का विवाद भी काफी चर्चाओं में बना रहा है। आपको बता दें कि जब फिल्म ‘चलते-चलते’ में रानी मुखर्जी से पहले ऐश्वर्या राय को इस फिल्म में काम करने के लिए साइन किया गया था। लेकिन उनके आशिक सलमान खान फिल्म के सेट पर भी पहुंच जाते थे और इस कारण फिल्म की पूरी टीम को परेशानी होती थी। यही वजह थी कि फिर इस फिल्म से ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी को साइन किया गया।
(6) हाल ही में ऐश्वर्या को इस विवाद का सामना करना पड़ा। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर के साथ इंटीमेट सीन लेकर बहुत बड़ा विवाद छिड़ गया। बच्चन परिवार को अपनी बहु का यह सीन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद इस सीन को सेंसर बोर्ड ने भी हटा दिया था।
(7) आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि फैशन आइकन ऐश्वर्या को पर्पल लिपस्टिक को लेकर भी एक विवाद का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या ने पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी जिसे लेकर उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिर बाद में उनके पति अभिषेक बच्चन ने उनका साथ दिया।
(8) आपको यह खबर सुनकर आश्चर्य होंगा कि ऐश्वर्या का अभिषेक ने हर कदम पर साथ निभाया है। लेकिन ऐश्वर्या की लाइफ में एक समय आया जब अभिषेक ने उनका साथ नहीं दिया और यही नहीं उनको उन्हें अकेला छोड़ कर चले गए थे। यह उस समय की बात है जब फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग चल रही थी तो इस इवेंट के दौरान अभिषेक ऐश्वर्या को बीच में ही अकेला छोड़ कर चले गए थे क्योंकि उस समय उन दोनों के बीच झगड़ा हो रखा था।
(9) इसके साथ ही मनीषा कोइराला से हुई लड़ाई के दौरान भी ऐश्वर्या काफी चर्चाओं में बनी रही थी। यह विवाद इस बात पर हुआ था कि मनीषा ने यह कहा था उनके ब्वॉयफ्रेंड राजीव ने उनके लिए ऐश्वर्या को डंप कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ और इस विवाद के बाद दोनों हीरोइनों को कभी एक साथ नहीं देखा गया।
(10) ऐश्वर्या राय फिल्म ‘धूम 2’ के दौरान ऋतिक रोशन के साथ किस के सीन को लेकर भी काफी विवादों में रही। क्योंकि उस समय ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन को डेट कर रही थी और यही नहीं जल्द ही ये दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन ये किस वाला सीन अभिषेक बच्चन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन दोनों में झगड़ा हो गया।
The post B’day Special : पहले प्यार फिर झगड़ा, ऐसे हुआ सलमान से ब्रेकअप appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ykCdou
Comments
Post a Comment