ATS और IB को है इसकी तलाश, मुंबई में भी लगी टीमें - Khabar NonStop
जबलपुर। पिछले कुछ दिनों से आईबी और एटीएस को इनपुट मिलने के बाद मध्य प्रदेश में लगातार करवाई हो रही है। बीते दिनों एटीएस ने फर्जी फ़ोन एक्सचेंज चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। अब इन सुरक्षा एजेंसीज के निशाने पर कुछ दिन पहले डुमना एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार विदेशी जॉनसन ओग्बोन्ना है। आईबी और एटीएस दोनों ही एजेंसी इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। जांच में कुछ लोगों के नाम भी सामने आये हैं। पुलिस उन सभी संदिग्धों के तलाश में जुट गयी है।
80 फीसद मोबाइल नहीं जुड़ पाए आधार से, अब सरकार ला रही है ये व्यवस्था
हवाला कारोबार चलता था जॉनसन
डुमना एअरपोर्ट पर पकड़े जाने के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच में पाया गया कि युवक जॉनसन ओग्बोन्ना हवाला कारोबारी था। वह अवैध तरीके से फॉरेन करेंसी एक्सचेंज भी चलता था। जब पुलिस ने डुमना एअरपोर्ट पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आये। पुलिस को फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधि भी नोट की है। जॉनसन पिछले एक साल से लगातार जबलपुर आ रहा है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई में भी पहुँच गयी है।
‘राष्ट्रमाता’ का अपमान करने वाली फ़िल्म स्वीकार नहीं: शिवराज सिंह
रिमांड पर लेगी पुलिस
गिरफ्तार युवक जॉनसन को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस अभी उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है। उनके गिरफ्तार होते ही जॉनसन को भी रिमांड पर लिया जायेगा। जॉनसन घाना का रहने वाला है, पुलिस ने इसे दुमना एअरपोर्ट से भागने पर गिरफ्तार किया था। फर्जी पासपोर्ट के सहारे वह मुंबई जाने वाला था। जॉनसन, मेन्सा स्टीफन नामक व्यक्ति के पासपोर्ट पर अपनी फोटो लगाकर मुंबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहा था।
3000 रुपए की मदद के नाम पर धोखा दोस्तों संग किया दुष्कर्म
और भी खुलासे हो सकते हैं
इस मामले में देश की दो बड़ी सुरक्षा एजेंसी लगातार नजर बनाये हुए हैं। आईबी और एटीएस के अधिकारी लगातार इस मामले का अपडेट ले रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जांच में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। जल्द ही इसके सहयोगियों की गिरफ़्तारी भी कर ली जाएगी।
रामपाल समर्थकों ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में किया हंगामा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hPF0Pq
Comments
Post a Comment