महिला आरक्षक के यौन शोषण के आरोप में ASP गिरफ्तार
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आज भोपाल पुलिस ने एक महिला आरक्षक के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेंद्र वर्मा पर एक महिला आरक्षक ने पिछले दिनों यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला आरक्षक आज सुबह धरने पर भी बैठ गई थी। महिला आरक्षक आरोपी को निलंबित करने की मांग कर रही थी। एएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर जांच हुई थी, जो सबूत आए हैं उसके आधार पर आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता महिला आरक्षक भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ है।
The post महिला आरक्षक के यौन शोषण के आरोप में ASP गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iqpMRv
Comments
Post a Comment