भारतीय महिला हॉकी टीम ने Asia Cup पर किया कब्जा - Khabar NonStop
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार करते हुए महिला एशिया कप के फाइनल में चीन को हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया है। एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 5-4 से मात देकर इस ख़िताब पर कब्ज़ा किया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने विश्व कप 2018 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
भारत ने मलेशिया को हराकर एशिया कप पर किया कब्जा
भारत का दूसरा एशिया कप
बता दें कि, जापान में रविवार को हुए इस खिताबी मुकाबले में फैसला शूटआउट से किया गया। दरअसल, भारत ने तय समय में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में चीन को 5-4 से हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया है। भारतीय महिला टीम का यह दूसरा एशिया कप है है इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2004 में इस ख़िताब को अपने नाम किया था।
कांटे की रही टक्कर, ऐसे हुआ फैसला
एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत और चीन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच के आखिरी समय दोनों ही टीम ने एक-एक गोल किये थे जिससे मुकाबला बराबरी का रहा। इसके बाद मैच के रिजल्ट के लिए शूटआउट किया गया जिसमें भारतीय महिला टीम ने रणनीति के साथ खेलते हुए 5-4 से जीत दर्ज की और ख़िताब पर कब्जा जमा लिया।
हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, जापान को 4-2 से हराया
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zfaFjV
Comments
Post a Comment