sss

; //]]>

ASEAN समिट: PM मोदी को फिलीपींस में खेती करते देखा गया - Khabar NonStop

pib_india_1510551124_618x347

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय मनीला में हैं। वे यहां आसियान समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। रविवार को पीएम मोदी ने यहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात की।

इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट का किया दौरा 

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के लॉस बनोस के इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा भी किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका एक सेंटर जल्द ही वाराणसी में खुलेगा। इसके साथ ही यहां पर प्रधानमंत्री ने एक फोटो प्रदर्शनी को भी देखा। जिसमें वाराणसी में खुलने वाले सेंटर और धान की खेती, आदि के बारे में विस्तार से बताया गया था। इस दौरान पीएम ने IRRI में कार्यरत कई भारतीय विज्ञानिकों से बातचीत भी की।

पीएम मोदी ने सोमवार को यानी कि आज फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। इसके अलावा उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

फिलीपींस में दूसरा दिन आज होगी ट्रंप और मोदी की मुलाकात

इंडो-पैसेफिक पर अहम बैठक

एशिया प्रशांत क्षेत्र में प्रस्तावित चार-पक्षीय गठजोड़ के तहत आसियान के इतर भारत, आस्ट्रेलिया, अमेरिका तथा जापान के अधिकारियों ने सुरक्षा सहयोग को आकार देते हुए यहां पहली आधिकारिक बैठक की है। इसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भारत-प्रशांत क्षेत्र (इंडो-पैसेफिक) को मुक्त, खुला और समावेशी बनाने एवं साझा हितों को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AB1V4V

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop