Apple: फोल्डेबल आईफोन के संबंध में पेटेंट ऐप्लिकेशन डाली - Khabar NonStop
नई दिल्ली। ऐपल की फोल्डेबल यानी मुड़ने वाले स्मार्टफोन को लेकर अबतक आपने कई तरह की खबरें सुनी होंगी। कुछ समय पहले यह भी कहा गया कि फोल्डेबल स्मार्टफोन को ऐपल और एलजी मिलकर बना सकते हैं। लेकिन अब ऐपल ने इन सभी बातों पर विराम लगा दिया है। अमेरिका के पेटेंट ऐंड ट्रेड आॅफिस में ऐपल ने अब फोल्डेबल आईफोन के संबंध में पेटेंट ऐप्लिकेशन डाली है। अभी ऐपल ने सिर्फ पेटेंट के लिए आवेदन ही किया है। अभी इसके नाम को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। आपको बतात दें कि यह ऐपल का ऐसा आईफोन होगा जिसको आप किसी किताब की तरह खोला भी सकते हैं। और बंद भी कर सकते हैं।
Idea ने 84GB डेटा वाला नया ऑफर पेश किया
2021 के आसपास हो सकता है लॉन्च
ऐपल ने जो डिजाइन पेटेंट के लिए दिया है। वह ऐसा लगता है जैसे कि दो आईफोन्स को एकसाथ मिला दिया गया हो। फोल्डेबल डिस्प्ले की सिंगल शीट होगी फोल्डेबल आईफोन में। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पेटेंट में डिस्प्ले, एलसीडी, माइक्रोएलईडी के साथ साथ बाकी सभी फीचर्स के लिए आवेदन किया गया है। 2021 के आसपास ऐपल फोल्डेबल ओएलईडी डिस्प्ले स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स में की माने तो सैमसंग डिस्प्ले के इस्तेमाल से ऐपल फोल्डेबल डिस्प्ले नहीं बनाएगी। क्योंकि तकनीक लीक होने की आशंका कंपनी को है। आपको बता दें कि सैमसंग भी फ्लेक्सिबल फोन पर काम कर रही है। जिसका नाम ‘गैलेक्सी एक्स’ होगा। अगले साल एक इलेक्ट्रॉनिक शो में सैमसंग इस डिवाइस को लॉन्च कर सकती है।
अमेजन: आज से शुरू EMI उत्सव, मामूली कीमत चुकाकर ले सकते हैं स्मार्टफोन
ऐपल और सैमसंग के साथ साथ एलजी भी फ्लेक्सिबल डिस्प्ले पर काम कर रही है। 2015 में साउथ कोरियन कंपनी ने मुड़ने वाले डिस्प्ले के पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया था। ऐसी खबरें भी मिल रही हैं कि गुपचुप तरीके से माइक्रोसॉफ्ट भी टू इन वन डिवाइस तैयार कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि यह डिवाइस फोन और टैबलट दोनों की तरह काम करेगा। इन सब के अलावा फोल्डेबल फोन ओपो भी लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसमें रोटेटिंग सेल्फी कैमरा होगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zEIpIE
Comments
Post a Comment