क्या असर होगा आप पर Airtel की ये सर्विस बंद होने से - Khabar NonStop
टेलीकॉम के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए एयरटेल कई नई योजनाएं बना रही है। वो आए दिन नए आफर निकाल रही है। इसी योजना के तहत कंपनी आब कोई नई योजना लागू करने की बजह अपनी 3G सर्विस को बंद करने जा रही है। सर्विस को बंद करने के पीछे कंपनी का अपना तर्क है कि 3G टेक्नोलॉजी अब उनके लिए बेहतर नहीं है। एयरटेल इंडिया के सीईओ गोपाल विट्टल और साउथ एशिया के एमडी का कहना है कि उन्होंने 3G सर्विस पर इन्वेस्टमेंट करना बंद कर दिया है। ऐसे में 3G से खाली हुए स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल 4G सर्विस के लिए किया जाएगा, जो कि डाटा ट्रांसफर के लिए एक अच्छी टेक्नोलॉजी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई-सितंबर में कंपनी के डाटा कस्टमर्स 4 गुना तेजी से बढ़े हैं। इस दौरान मोबाइल ब्राडबैंड कस्टमर्स की संख्या 33.6 फीसदी बढ़कर 5.52 करोड़ हो गई है।
Jio का airtel को झटका, 76.5% घटा भारती airtel का मुनाफा
3G सर्विस होगी बंद
एयरटेल के तिमाही के नतीजे आने के बाद गोपाल विट्टल ने कहा कि अगले 3 से 4 साल में 3G नेटवर्क बंद हो सकता है। भारत में बिकने वाले करीब 50 फीसदी मोबाइल फोन फीचर्स फोन हैं। कंपनी 3G सेवाओं में काम आने वाले 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड का इस्तेमाल 4G सेवाओं के लिए करेगी।
Airtel के इस प्लान पर मिलेगा 100 फीसदी कैशबैक
4G पर करेगी निवेश
कंपनी अब 4G तकनीक में ही निवेश पर जोर दे रही है। इस तकनीक में डाटा की कैपेसिटी ज्यादा होती है। कंपनी 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड का इस्तेमाल 4G के लिए करेगी जिसका इस्तेमाल अभी तक 3G सर्विस के लिए किया जा रहा है।कंपनी अब अपने ज्यादातर स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल 4G सर्विस के लिए करेगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gUecJC
Comments
Post a Comment