Air India ने ली Indigoकी चुटकी, ट्विटर पर किया विज्ञापन जारी - Khabar NonStop
नई दिल्ली। विमानन कंपनी इंडिगो के स्टाफ ने एक यात्री पर हमले की खबर आई थी। इस मामले में उसे कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच एयर इंडिया ने विज्ञापनों के माध्यम से इंडिगो पर निशाना साधा है। और कहा कि विज्ञापनों के माध्यम यात्रियों को “अनबिटेबल सेवा (सुरक्षित सेवा) देने का वादा किया है। ये विज्ञापन सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने चुटकी लेते हुए सोशल साइट ट्विटर पर जारी किया है। इंडिगो के कर्मचारियों द्वारा यात्री के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद विज्ञापन में एयर इंडिया ने “अनबिटेबल सेवा” (बिना के किसी नुकसान के सेवा) देने का वादा किया है, इस विज्ञापन में ‘बीट’ शब्द का रंग नीला है, जो कि इंडिगो का (थीम रंग) थीम कलर है।
तहलका केस में हुआ नया खुलासा, सोनिया ने किया था आरोपी का बचाव?
कर्मचारी से की मारपीट
आपकी जानकारी के लिए बात दें कि मंगलवार को एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाया गया है कि एक यात्री को दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो के कर्मचारी मारपीट कर रहे हैं। यह घटना 15 अक्टूबर की है। विमानन कंपनी ने इस घटना के बाद यात्री से माफी मांगी। इस बारे में नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने मंगलवार को एक वीडियो सामने आने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से स्वतंत्र जांच को कहा था।
कर्मचारी को किया निलंबित
इंडिगो के अध्यक्ष एवं पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष ने राजू को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, ‘‘सबसे पहले मैं इस बात को स्वीकार करना चाहता हूं कि हमारी गलती थी। साथ ही वे ये भी बोले कि हम इसके लिए न केवल माफी मांगते हैं, बल्कि हमने कार्रवाई भी की है।’’ उन्होंने कहा कि यात्री से माफी घटना वाले दिन ही मांगी गई थी। उस कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया था। जो इस मामले में शामिल था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2m5PhZb
Comments
Post a Comment