sss

; //]]>

AIBA यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय मुक्केबाजों के 7 पदक पक्के - Khabar NonStop

Women's World Youth Boxing Championship

 

भारतीय महिला मुक्केबाज एआईबीए महिला युवा विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही हैं। बुधवार को भारत की पांच मुक्केबाजों अंकुषिता बोरो, शशि चोपड़ा, साक्षी, नीतू और ज्योति ने आईबा महिला विश्व युवा मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच कर देश के लिए पांच पदक पक्के कर दिए हैं। नेहा यादव और अनुपमा ड्रॉ में कम मुक्केबाजों के कारण अंतिम चार में पहुंचकर दो पदक पक्का कर चुकीं हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 में शामिल हुए विराट

बता दें कि,  पहले ही नेहा यादव (प्लस 81 किग्रा) और अनुपमा (81 किग्रा) ने अपने वजन वर्गों में ड्रॉ में कम मुक्केबाजों के कारण अंतिम चार में पहुंचकर पदक पक्का कर चुकी हैं। वहीं, निहारिका गोनेला (75 किग्रा) इंग्लैंड की जार्जिया ओकोनोर से और आस्था पहवा (69 किग्रा) तुर्की की कानसेर ओल्टु से क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गईं हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वर्ण पदकधारी ज्योति रिंग पर उतरने वाली पहली भारतीय थी, जिन्होंने इटली की जियोवाना मार्चेसे को 5-0 से शिकस्त दी। फैदर वेट (57) में शशि चोपड़ा ने कजाकिस्तान की अबिलखान सांदूगश को 5-0 से हराया। बैंटम वेट (54) में साक्षी ने चीन की लू जिया को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। वहीं, लाइट फ्लाई वेट (45-48) में नीतू ने जर्मनी की क्लोत्ज़र मैक्सी को 5-0 से हराया।

आज नूपुर के हो जायेंगे भुवनेश्वर कुमार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hWFrYk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop