ट्रेन के AC कोच में मरे हुए चूहा की बदबू से परेशान, बीच में ही उतरे हाई कोर्ट जज - Khabar NonStop
भुवनेश्वर। सरकार कितनी भी कोशिश कर ले मगर रेलवे की स्तिथि सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कभी रेल हादसे तो कभी कुछ आखिर कब तक भारत में रेलवे की स्तिथि सुधरेगी। अब एक और नया मामला सामने आया है। भुवनेश्वर में ट्रेन के एसी कोच में मरे हुआ चूहा मिला है। ओडिशा हाई कोर्ट के न्यायाधीश बिश्वनाथ रथ शुक्रवार को कोणार्क एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे। और तभी ट्रेन में एक मरे हुए चुहे की बदबू के कारण उन्हें उस ट्रेन से उतरना पडा। न्यायमूर्ति बिश्वनाथ रथ भुवनेश्वर से विशाखापट्टनम का सफर करने वाले थे लेकिन मरे हुए चुहे की बदबू के कारण उन्होंने भुवनेश्वर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में खराब स्वच्छता के हालातों के खिलाफ विरोध करने के लिए बेरहामपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा बीच में ही रद्द करनी पडी।
खुशखबरी: ये करते ही IRCTC से बुक होंगे 6 से ज्यादा टिकट
कोच में मरा हुआ चूहा पाया गया
भुवनेश्वर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में न्यायाधीश बिश्वनाथ रथ के साथ सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि कोच में मरा हुआ चूहा पाया गया था। उसने बताया कि इतनी ही नहीं बोगी में घूसते ही मरे हुए चूहे की तेज बदबू आ रही थी। जब इस बारे में ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों को भी शिकायत की गई, कब भी कोई कुछ नहीं कर सका। उसने बताया कि ये बदबू बर्दाश्त करने लायक नहीं थी जिस कारण हाई कोर्ट के जज बेरहामपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए।
पश्चिम रेलवे को हर महीने हो रहा है 10 करोड़ का नुकसान
उतरते ही शिकायत दर्ज की
हाई कोर्ट के जज बिश्वनाथ रथ ने सबसे पहले स्टेशन पर उतरते ही वहां मौजूद रेलवे के रजिस्टर में इसके संबंध में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। पूर्वी तटीय रेलवे ने एक बयान जारी कर इस घटना होने की बात को स्वीकार कर लिया है और उन्होंने ये भी कहा है कि वह मामले को वो गंभीरता से देख रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zf6tyx
Comments
Post a Comment