sss

; //]]>

ये बने छात्र संगठन ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष - Khabar NonStop

ABVP

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री का आज चुनाव किया गया। इस संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एस. सुबैय्या (चेन्नई) और आशीष चौहान (मुंबई) राष्ट्रीय महामंत्री के पद के लिए सत्र 2017-18 हेतु निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस बात की घोषणा विद्यार्थी परिषद् के केंद्र कार्यालय (मुंबई) से की गई।

ABVP प्रान्तीय छात्रा सम्मेलन, मुस्लिम छात्राओं ने लिया हिस्सा

एक वर्ष का रहेगा कार्यकाल

अभाविप केंद्र कार्यालय से आज चुनाव अधिकारी डा. रमन त्रिवेदी द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पद का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा और दोनों पदाधिकारी राँची (झारखण्ड) में होने वाले 63वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

जम्मू यूनविर्सिटी राष्ट्रगान के कथित अपमान पर तनाव, ABVP का प्रदर्शन

जानें इनके बारे में

डा. एस. सुबैय्या मूलतः तमिलनाडू के तुतुकुड़ी जिले से है। ये वर्तमान में किल्पौक मेडिकल कालेज चेन्नई में कैंसर चिकित्सा विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। डा. एस. सुबैय्या कैंसर विज्ञान चिकित्सा से जुड़ी विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों में सदस्य है। इन्हें वर्ष 2017-18 के लिए छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का अध्यक्ष चुना गया है। विद्यार्थी परिषद् के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान मूलतः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू से है। इन्होनें “थिंक इंडिया” के माध्यम से विगत 7 वर्षों में अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान (IIT,IIM,NLU इत्यादि) में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर सराहनीय कार्य किया है।

केरल में हो रहीं निर्मम हत्याओं का विरोध कर किया धरना प्रदर्शन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AcL1x9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop