AAP को इनकम टैक्स का नोटिस, नहीं किया 13 करोड़ के आय का खुलासा - Khabar NonStop
नई दिल्ली। इनकम टैक्स विभाग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 30 करोड़ 67 लाख रुपये का नोटिस भेजा है। आम आदमी पार्टी ने आईटी विभाग के मुताबिक 13 करोड़ रुपये के आय का खुलासा नहीं किया है। इतना ही नहीं पार्टी फंड में 6 करोड़ 26 लाख रुपये का दान देने वाले 462 दान दाताओं की पूरी जानकारी दर्ज नहीं की है। आपको बता दें कि नोटिस के मुताबिक आम आदमी पार्टी की कर योग्य आय वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के दौरान 68.44 करोड़ आंकी गई है। लेकिन 13 करोड़ रुपये के दान का पार्टी ने कोई खुलासा नहीं किया है। इनकम टैक्स विभाग ने दावा किया है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी सही जवाब नहीं दे रही है।
आप के 5वें स्थापना दिवस पर बोले विश्वास, ‘मैं अभिमन्यु हूं’
साथ ही नोटिस ने मुताबिक चंदे की राशि देने वाले लोगों के नाम पते भी आप ने नहीं बताए हैं। आप पर आरोप लगा है कि हवाला के जरिए आम आदमी पार्टी ने 2 करोड़ रुपये लिए हैं। पार्टी राजनीति में स्वच्छता और पारदर्शिता के एजेंडे के साथ सत्ता में आई थी। इसके लिए आईटी विभाग का ये नोटिस बडी परेशानी हो सकती है। रविवार यानि कि 26 नवंबर को ही आम आदमी पार्टी ने अपनी स्थापना के पांच साल पूरे किए थे। इस मौके पर AAP के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया था। केजरीवाल ने गुजरात चुनाव के संदर्भ में कहा था कि बीजेपी को हराने के लिए वहां पर लोग वोट करें। साथ ही केजरीवाल ने ये भी कहा था कि जहां भी आप का उम्मीदवार हो लोग उसे वोट करें। और जहां पर नहीं हो वहां बीजेपी के खिलाफ किसी जीतने वाले प्रत्याशी को वोट करें।
मुझे गाली देने से स्मॉग कम होगा तो सुबह शाम मुझे गाली दो: केजरीवाल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2n6Mrnr
Comments
Post a Comment