सालाना 9,500 अफगान बच्चों की मौत का कारण दस्त: यूनिसेफ - Khabar NonStop
अगर हमारे बच्चों को दस्त होते हैं। तो हम काफी बार ये कहकर ताल देते हैं कि कुछ गलत खा लिया होगा इसलिए ऐसा हो रहा है। और उनको बाहर का खाना खाने को मना कर देते हैं। हम सोचते हैं कि घर का खाना खायेगें और सही हो जाएंगे पर ऐसा नहीं होता है। कहीं हमारी लापरवाही हमारे बच्चों के लिए कोई मुसीबत न बन जाए। जी हैं आपको बता दें कि दस्त से हर दिन पूरे अफगानिस्तान में कम से कम 26 बच्चों की मौत होती है। और हर वर्ष इससे मरने वाले बच्चों की संख्या 9,500 पहुंच गई है। यूनिसेफ की तरफ से यह जानकारी साँझा की गई। यूनिसेफ ने एक बयान में कहा कि “दस्त के कारण मरने वाले बच्चों की संख्या 9,500 हो गई है। तथा ये आंकड़े अफगानिस्तान में सालाना पांच वर्ष से कम उम्र के मरने वाले बच्चों की संख्या 80,000 का 12 प्रतिशत है।
धूम्रपान से हो सकती है आंत में सूजन से संबंधित बीमारी
यूनीसेफ के प्रतिनिधि एडेल खोर्ड ने बताया
अफगानिस्तान में यूनीसेफ के प्रतिनिधि एडेल खोर्ड के हवाले से बताया गया है कि शौचालय का प्रयोग करना और अपने हाथों को धोना सचमुच जिंदगी या मौत का मामला है। और दस्त से मृत्यु विशेष रूप से दुखद है क्योंकि ज्यादातर मामलों में इससे आसानी से बचा जा सकता है। एक खोज के मुताबिक दस्त संक्रमण से जुड़ा जोखिम अफगानिस्तान में बहुत बढ़ गया है, जहां 12 लाख बच्चे पहले से ही कुपोषित हैं और 41 प्रतिशत बच्चे अविकसित भी हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zvE21W
Comments
Post a Comment