डॉक्टर महिला को इलाज के लिए खाट पर ही 8km पैदल लेकर गए हॉस्पिटल - Khabar NonStop
मल्कानगिरी। यूं तो कहने के लिए भारत में हॉस्पिटल की कमी नहीं हैं। और हॉस्पिटल में अनेकों सुविधाएं दी जाती हैं। पर जब आपको इन सुविधाओं की जरूरत होती है तब ये सुविधाएं आपके काम नहीं आती हैं। ऐसा ही कुछ ओडिशा में देखने को मिला है। ओडिशा के मल्कानगिरी जिले के एक छोटे से सुदूर गांव में एक डॉक्टर ने मानवता की मिसाल पेश की है। डॉक्टर ने प्रेग्नेंट महिला की गांव में ही डिलिवरी में मदद की। लेकिन डिलिवरी के बाद महिला की स्थिति खराब होन गई और उसे हॉस्पिटल ले जाना था। पर वहां कोई भी साधन नहीं था। तब डॉक्टर महिला को खुद ही पैदल 8 किलोमीटर तक चलकर हॉस्पिटल तक लेकर गए।
ट्रेन के AC कोच में मरे हुए चूहा की बदबू से परेशान, बीच में ही उतरे हाई कोर्ट जज
क्या है पूरा मामला
ओडिशा के मल्कानगिरी जिले के चित्राकोंडा ब्लॉक के सारीगेता गांव में एक महिला प्रेग्नेंट थी। गांव से 8 किलोमीटर दूर एक हॉस्पिटल है। हॉस्पिटल के डॉक्टर ओमकार होता को जैसे ही लेबर पेन की जानकारी मिली वे फौरन वहां के लिए रवाना हो गए। वहां रोड कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं है। जिस कारण सुदूर गांव तक वह अपने एक अटेंडेंट के साथ ही पहुंच गए। गांव पहुंचते ही उन्होंने देखा कि महिला के शरीर से अत्यधिक खून बह गया है। इसको देखते हुए महिला की डिलिवरी गांव में ही करनी पडी। और इसके बाद महिला की हालत और भी बिगड़ गई। जिस कारण उसे पैदल ही हॉस्पिटल ले जाने का फैसला किया गया। गांव वालों के इंकार करने पर डॉक्टर खाट सहित ही महिला को लेकर पैदल ही हॉस्पिटल की तरफ चल दिए। अब हॉस्पिटल में इलाज के बाद महिला और बच्चे दोनों की हालत काफी बेहतर है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A7lyRB
Comments
Post a Comment