sss

; //]]>

पुलिस ने 8 गधों को चार दिन रखा जेल में, जानिए क्यों…

इंटरनेट डेस्क। आज तक आपने इंसानों को तो जेल जाते हुए देखा होगा, जो एक आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी गधों को भी जेल जाते देखा है। तो आइए, आज हम आपको ऐसे एक मामले के बारे में बताते है। यह मामला है उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का पुलिस ने कुछ दिन पहले ही कुछ महंगे पौधें लगाएं थे। लेकिन उन महंगे पौधों को कुछ गधों ने अपना भोजन बना लिया। इन गधों द्वारा महंगे पौधें खाने के कारण पुलिस ने इन गधों को सलाखों के पीछे भेज दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन गधों को पुलिस ने चार दिनों तक जेल में ही रखा।

महंगे पौधे खाने के आरोप में जेल में बैठे इन गधों को एक लोकल पॉलिटिशियन ने बैल अमाउंट जमा कराने के बाद पुलिस ने उन गधों को छोड़ा। रिपोर्ट के अनुसार इन गधों ने जिन पौधों का नुकसान पहुंचाया था, उनकी कीमत 5 लाख रुपये थी।

गधों को गिरफ्तार करने के बाद उनका मालिक कमलेश पुलिस के पास जाकर गधों को रिहा करने के लिए आग्रह किया, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। उसके बाद कमलेश एक लोकल पॉलीटिशियन के पास गया और उनकी अपील के बाद पुलिस ने सभी आठ गधों को रिहा कर दिया।

जानवरों के मालिकों को मिली नसीहतः जेल अधिकारियों का कहना है कि ऐसा इसलिए भी किया गया, ताकि इन जानवरों के मालिकों को कुछ सबक भी मिल जाएं। जिससे ये अपने आवारा पशुओं को खुले में न छोड़े। इस मामले में जानवरों के मालिक को बार-बार चेतावनी दी गई थी। लेकिन वह नहीं समझा और गधों को खुले में छोड़ दिया और गधों ने इन महंगे पौधों को नष्ट कर दिया। फिलहाल इन गधों की अब रिहा कर दिया गया है।

The post पुलिस ने 8 गधों को चार दिन रखा जेल में, जानिए क्यों… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Ab2eGx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop