अरुणाचल प्रदेश: दंड के नाम पर 88 छात्राओं को शिक्षकों ने किया नग्न - Khabar NonStop
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के एक कन्या विद्यालय में स्कूल के तीन शिक्षकों ने छात्रों को प्रधानाध्यापक के खिलाफ अश्लील शब्द लिखने पर नग्न होने की सजा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पापम पेरे जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कक्षा छठी और सातवीं के 88 छात्राओं को अपमानजनक सजा अध्यापकों द्वारा दी गयी। 27 नवंबर को पीड़ितों ने अखिल सग्ली छात्र संघ (एएसयूयू) से संपर्क किया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई।
असम, अरुणाचल-मणिपुर में बाढ़ से हाहाकार, 80 से ज्यादा मौतें
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू
शिकायत के मुताबिक, दो सहायक शिक्षक और एक कनिष्ठ शिक्षक ने 88 छात्रों को मुख्यशिक्षक और एक छात्रा के बारे में अशिष्ट शब्दों लिखे कागज को ढूंढने तक बिना कपड़े के खड़ा रहने पर मजबूर किया। पापम पेरे के पुलिस अधीक्षक तुमे अमो ने बुधवार को एएसएसयू द्वारा एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह मामला महिला पुलिस स्टेशन के यहां भेज दिया गया है। (महिला) पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों और उनके माता-पिता तथा शिक्षकों से मामले में जांच के लिए पूछताछ की जाएगी।
अरुणाचल में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर गायब
जिला स्टूडेंट यूनियन की टीम ने की शिक्षकों से मुलाकात
पापम पेरे जिला स्टूडेंट्स यूनियन (एपीडीएसयू) की टीम ने मंगलवार को छात्रों और शिक्षकों से मुलाकात की और पता चला कि एक अज्ञात छात्र ने एक शिक्षक के नाम का उल्लेख करते हुए एक अजीब शब्द का इस्तेमाल किया था जिसमें एक शिक्षक और एक छात्रा का नाम शामिल था। शिक्षकों ने कक्षा VI और सातवीं कक्षा के सभी 88 छात्रों से स्पष्टीकरण की मांग की, जिन्हें बाद में छात्रों को दंड के रूप में बिना कपड़े के खड़ा रखा गया गया।
200 रुपए किलो चीनी और 150 रुपए किलो नमक खरीदने को मजबूर लोग
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AJPDv9
Comments
Post a Comment